Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

प्रशासन ने अभय छजलानी से जमीन छीनी

‘नईदुनिया’ के मालिक होने के कारण जिस अभय छजलानी (उर्फ़ अब्बूजी’) की इंदौर और मध्यप्रदेश में तूती बोलती थी, अब वे ही नई-नई परेशानियों में घिरते जा रहे हैं. इंदौर जिला प्रशासन ने अभय छजलानी की मिल्कियत वाले टेबल टेनिस ट्रस्ट के ‘अभय खेल प्रशाल’ को जमीन नपती में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का दोषी पाया और करीब आधा एकड़ से ज्यादा जमीन छीन ली.

अर्जुन सिंह के शासनकाल में ‘अब्बूजी’ को इंदौर में टेबल टेनिस खेल को बढ़ावा देने के लिए 3 एकड़ जमीन खेल परिसर बनाने के लिए लीज पर आवंटित की गई थी. लेकिन, अब्बूजी ने टेबल टेनिस के लिए हॉल बनाने के साथ उसका व्यावसायिक उपयोग शुरू कर दिया और 3 एकड़ को बढ़ाकर 3.26 एकड़ कर लिया. जिला प्रशासन ने 26 हज़ार 572 वर्गफीट जमीन ‘अब्बूजी” से वापस ले ली है. ये बात महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि जिस छजलानी परिवार के सामने 5 दशक तक सरकार और प्रशासन झुककर खड़ा होता था, आज उसी प्रशासन के एक अफसर ने ‘अब्बूजी’ को अपनी ताकत का अहसास करा दिया. ये खबर आज इंदौर के सभी अख़बारों में प्रमुखता से छपी है. उस ‘नईदुनिया’ में भी, जो कभी छजलानी-परिवार का ही था. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन