Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अशित कुणाल News1India के प्रमोटरों की टीम में शामिल, वर्षित की नई पारी, Manon Verchot का इस्तीफा

ईटीवी, नेटवर्क 18 और जी मीडिया में करीब पंद्रह साल काम करने के बाद अशित कुणाल ने नई पारी की शुरुआत मीडिया उद्यमी के रूप में की है. अशित ने अनुराग चड्ढा के साथ मिलकर ‘News 1 India’ चैनल को रीलांच किया है. अनुराग चड्ढा भी Zee Media में करीब 15 साल तक काम कर चुके हैं. अनुराग के साथ अब अशित भी चैनल के प्रमोटर हैं.

ज्ञात हो कि News 1 India यूपी और उत्तराखंड बेस्ड रीजनल न्यूज चैनल है. यह चैनल दूसरे प्रदेशों में भी लांच किया जाने वाला है. अशित चैनल प्रमोटर के तौर पर मैनेजिंग एडिटर का पद संभाल रहे हैं.

अशित का कहना है कि वे उम्मीद करते हैं कि न्यूज वन इंडिया की टीम पत्रकारिता में नए दौर की शुरुआत करेगी क्योंकि यहां हार्डकोर जर्नलिस्ट्स को चैनल का हिस्सा बनाया जा रहा है. अशित का कहना है कि आज जब पत्रकार इस या उस पार्टी का आदमी होकर रह गया है, हम लोग न्यूट्रल व बैलेंस होकर पत्रकारिता करते रहे और आगे भी ऐसा ही करेंगे.

ज्ञात हो कि अशित कुणाल अपने करियर के दौरान राहुल गांधी से लेकर अमित शाह तक का इंटरव्यू कर चुके हैं.

वीडियो एडिटर वर्षित सक्सेना ने ईटीवी भारत छोड़ा, पहुंचे इंडिया न्यूज

ईटीवी भारत हैदराबाद से लोगों के छोड़ने के सिलसिला जारी है। वीडियो एडिटर वर्षित सक्सेना ने भी छोड़ दिया है। उन्होंने इंडिया न्यूज नोएडा में ज्वाइन किया है। ईटीवी भारत हैदराबाद में काम करने के माहौल से लोग परेशान हैं। इसीलिए नये लोग ज्वाइन भी नहीं कर रहे हैं। ईटीवी भारत शायद भारत का पहला मीडिया हाउस होगा जहां पर मोबाइल चलाना मना है। मतलब सजा है। इन सभी वजहों के कारण अभी कई लोग छोड़ने को तैयार हैं।

Manon Verchot ने हिंदुस्तान टाइम्स से इस्तीफा दिया

हिंदुस्तान टाइम्स से हाल ही में Manon Verchot ने इस्तीफा दे दिया. Manon एक साल से HT में काम कर रहीं थीं. डिजिटल संभालने आयी Nilanjana Bhahduri Jha ने फेरबदल की शुरुआत कर दी है. Manon Verchot क्विंट चैनल में रिपोर्टर रह चुकी हैं. वे HT में बॉबी घोष के दौर में आईं थीं. इनकी कार्यप्रणाली को लेकर संस्थान में कई किस्म की चर्चाएं होती रहीं हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन