Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दबंग दुनिया की सीईओ ने अखबार मालिक के खिलाफ कर दी शिकायत, देखें लेटर

दबंग दुनिया अखबार व आनलाइन न्यूज चैनल के विज्ञापन रद्द करने और दबंग दुनिया अखबार के मालिक किशोर वाधवानी की पत्रकार के रूप में अधिमान्यता समाप्त करने के लिए इसी अखबार में कार्यरत सीईओ ने जनसम्पर्क विभाग में शिकायत कर दी है।

12 जून को दबंग दुनिया भोपाल में कार्यरत शिवानी विश्वकर्मा ने जनसम्पर्क संचालनालय बाणगंगा रोड, भोपाल को भेजे एक शिकायती पत्र में कहा है कि दैनिक दबंग दुनिया व दबंग न्यूज ऑनलाइन चैनल को विज्ञापनों की सूची में संचालनालय ने शामिल कर रखा है. इन दोनों ही संस्थानों को संचालनालय द्वारा प्रतिमाह विज्ञापन जारी किए जाते हैं।

विज्ञापनों के लिए स्वीकृत नियमों की कण्डिका 11 में स्पष्ट उल्लेख है कि यदि किसी समाचार पत्र के मालिक या स्वामित्वाधिकारी के विरुद्ध कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज है तो उस समाचार पत्र को विज्ञापनों की अनुमोदित सूची से पृथक कर दिया जाएगा।

शिकायती पत्र में बताया गया है कि दैनिक दबंग दुनिया अखबार व दबंग न्यूज ऑनलाइन चैनल के मालिक, प्रधान संपादक किशोर वाधवानी पर दिनांक 4-4-18 को थाना एमपी नगर में भादवि की धारा 377 के तहत अप्राकृतिक मैथुन का प्रकरण दर्ज किया गया है जो न्यायालयीन प्रक्रिया में है। इसको छिपाने के मकसद से किशोर वाधवानी द्वारा संचालनालय को सूचित नहीं किया गया है एवं लगातार विज्ञापनों के रिलीज आर्डर व देयक प्राप्त किये जा रहे हैं। इन्हें बंद किया जाना चाहिए।

देखें शिकायती पत्र की कॉपी…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन