Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

शार्ली एब्दो के कार्टून रिप्रिंट करने वाले जर्मन अख़बार पर हमला

morgan post

बर्लिन। जर्मनी के हैम्बर्ग सिटी में फ्रांसीसी पत्रिका ‘शार्ली एब्दो’ के विवादित कार्टूनों को फिर से प्रकाशित करने वाले अख़बार पर रविवार सुबह हमला किया गया। समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़ ‘हम्बर्गर मॉर्गनपोस्ट’ अख़बार की इमारत पर पहले खिड़की से पत्थर फेंके गए और फिर एक जलती हुई चीज फेंकी गई। इससे इमारत की निचली मंजिल के दो कमरों को नुकसान पहुंचा है लेकिन आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

पुलिस का कहना है कि आगजनी की इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

‘हम्बर्गर मॉर्गनपोस्ट’ ने पेरिस में ‘शार्ली एब्दो’ के दफ़्तर पर हुए हमले के बाद पैगंबर के तीन कार्टूनों को पहले पन्ने पर छापा था और उसकी सुर्खी थी ‘इतनी आजादी तो मिलनी ही चाहिए।’

पुलिस ने इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि अभी इस नतीजे पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी कि इस हमले का फ्रांस में हुए हमलों से कोई संबंध है।

इन्हे भी पढ़ें:

पैगंबर मोहम्मह और अबु बकर बगदादी का कार्टून छापने वाली मैग्जीन के आफिस पर आतंकी हमला

शार्ली अब्‍दो की महिला पत्रकार से आतंकियों ने कहा था- इस्लाम धर्म अपना कर कुरान पढ़ोगी, इस शर्त पर जिंदा छोड़ रहे हैं

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन