Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

‘विकास संवाद मीडिया लेखन फैलोशिप-2015’ के लिए मध्य प्रदेश के पत्रकार अप्लाई करें

विकास संवाद की सोच उस दौर में उभरी, जब विकास की उपभोक्तावादी अवधारणा से प्रभावित मुख्यधारा के मीडिया में समाज के सबसे कमजोर तबकों से जुड़े मुद्दों के लिए जगह लगातार कम होती चली गई। विकास संवाद ने पिछले 10 सालों में मीडिया और जमीनी स्तर पर जनमुद्दों की पैरवी कर रहे संगठनों के बीच एक सेतु बनाने की कोशिश की है। इससे मीडिया के लिए मुद्दों तक पहुंच का दायरा तो व्यापक हुआ ही, विकास के मसलों पर पत्रकारों का लगातार जुड़ाव होता चला गया। विकास के मुद्दों पर लगातार संवाद ही हमारी शक्ति है। मीडिया फैलोशिप इस कार्य को और व्यापकता देने का एक माध्यम है। विकास संवाद मीडिया फैलोशिप का यह लगातार दसवां साल है। अभी तक इस फैलोशिप के जरिए 66 पत्रकार साथी लेखन और शोध कार्य कर चुके हैं। विकास संवाद इस बार 4 फैलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है।    

विषय/प्रस्ताव

विकास संवाद फैलोशिप का विषय “पोषण की सुरक्षा और कुपोषण” (बच्चों के सन्दर्भ में) पर केंद्रित है।
आवेदक को अपना प्रस्ताव और कार्य योजना को मध्यप्रदेश के किसी एक अंचल (मालवा, महाकौशल, चम्बल, नि‍माड़, विन्ध्य, बघेलखंड, बुंदेलखंड) में रहने वाले “किसी एक” आदिवासी/दलित या अन्य वंचित तबके की पोषण और खाद्य सुरक्षा (इस फैलोशिप के तहत वर्ष 2013 एवं 2014 की फैलोशिप में शामिल हो चुके भील, कोरकू, बैगा, गोंड, बसोड़, कोंदर, भारिया और कोल समुदाय को छोड़कर) पर केंद्रित रखना होगा।

प्रस्ताव में यह सपष्ट होना चाहिए कि आप फैलोशिप के लि‍ए लक्षि‍त समुदाय की पोषण और खाद्य सुरक्षा के किन नए पक्षों को अपने लेखन और शोध के जरिये उभार पायेंगे।
 
फैलोशिप चयन के आधार

· मध्यप्रदेश में कार्यरत, पत्रकारिता में विकास के मुद्दों पर लेखन का पांच वर्ष का अनुभव।

· फैलोशिप में शोध के लिए एक माह की अनिवार्य छुट्टी की सहमति तथा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अध्ययन-भ्रमण में सक्षम।

· अपने अखबार के संपादक से फैलोशिप के अंतर्गत तैयार सामग्री के प्रकाशन का सहमति-पत्र ।

· स्वतंत्र पत्रकार के संबंध में कम से कम दो प्रतिष्ठित समाचार-पत्र/पत्रिका के संपादकों की सहमति और अनुशंसा-पत्र।

· चयनित विषय पर अवधारणात्मक समझ।

· वे पत्रकार मित्र, जिन्होंने पहले भी विकास संवाद फैलोशिप की है और यदि उन्हें फैलोशिप किये तीन साल से अधिक समय हो गया है तो वे भी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि: 10 फरवरी 2015

आवेदन फार्म और प्रपत्र विकास संवाद कार्यालय से लिए जा सकते हैं, साथ ही इन्‍हें संस्‍थान की वेबसाईट www.mediaforrights.org से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

समन्वयक
विकास संवाद मीडिया फैलोशिप
ई-7/226, प्रथम तल, अरेरा कालोनी, धनवन्तरी परिसर के सामने, शाहपुरा, भोपाल
फोन: 0755-4252789, 9424467604, 9826066153
Email: [email protected]
website: www.mediaforrights.org

प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन