Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अखबार-गुटखा फैक्ट्री मालिक किशोर वाधवानी को सशर्त जमानत, विदेश जाने पर बंदिश

किशोर वाधवानी की तस्वीरें

महिला पत्रकार को प्रताड़ित करने के प्रकरण में अदालत ने सुनाया फैसला

भोपाल । अपने समाचार पत्र दबंग दुनिया में काम करने वाले पत्रकारों और स्टाफ के साथ बेईमानी व बदतमीजी करना गुटखा फैक्ट्री के मालिक किशोर वाधवानी को भारी पड़ने लगा है।

ताजा मामला वरिष्ठ महिला पत्रकार मुक्ता पाठक को गलत ढंग से सेवा से मुक्त करने और उन को प्रताड़ित करने का है। इसमें कोर्ट ने किशोर वाधवानी को सशर्त जमानत पर रिहा किया और विदेश यात्राओं पर रोक लगा दी।

गौरतलब है कि पुलिस में अपने रसूख और धन के बल पर वाधवानी 6 महीने से खुद को बचाता रहा। कोर्ट में भी पहले 5 अक्टूबर, फिर 18 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को अपने खिलाफ चालान पेश होने से रोकने की भरपूर कोशिश की।

अंततोगत्वा उसे कोर्ट के सामने आना ही पड़ा। न्यायाधीश ज्योति डोंगरे शर्मा की अदालत ने मुक्ता पाठक प्रकरण में किशोर वाधवानी को जमानत तो दी लेकिन कई शर्तों के साथ।

वाधवानी के विदेश जाने पर रोक लगा दी गई है और पुलिस जांच में सहयोग करने को कहा गया है। साथ ही पीड़िता को किसी भी तरह से धमकाने-परेशान करने पर जमानत खारिज करने की बात कही गई है।

मूल खबर-

दबंग दुनिया अखबार के मालिक किशोर वाधवानी पर पत्रकार मुक्ता पाठक ने लगाए गंभीर आरोप

दबंग दुनिया की सीईओ ने अखबार मालिक के खिलाफ कर दी शिकायत, देखें लेटर

मध्य प्रदेश के इस अखबार मालिक ने अपनी ही महिला मीडियाकर्मी के साथ ये क्या कर दिया, देखें वीडियो

क्या गुटखा किंग का पैसा लड़की की इज्जत पर भारी पड़ने वाला है…

दबंग दुनिया अखबार के चेयरमैन किशोर वाधवानी पर महिलाकर्मी ने लगाए गंभीर आरोप

चोरी की प्रिंटिंग मशीन खरीदने के मामले में किशोर वाधवानी से हुई पूछताछ

‘दबंग दुनिया’ का मालिक किशोर वाधवानी नक्सलियों का मददगार, 90 लाख रुपए रायपुर में पकड़ाए

मजीठिया से डर गया किशोर वाधवानी, एक कर्मी का किया ट्रांसफर

गुटका माफिया के अखबार में बीस प्रतिशत सेलरी कटौती का फरमान जारी!

https://youtu.be/jqQ9dWZNIxQ
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. swargesh

    November 1, 2019 at 7:29 pm

    फैसले की कॉपी दें, अन्य पत्रकारों को भी ऐसे मामलों में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन