Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दबंग दुनिया अखबार के चेयरमैन किशोर वाधवानी पर महिलाकर्मी ने लगाए गंभीर आरोप

दबंग दुनिया अखबार के भोपाल कार्यालय से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने एमपी नगर थाने में शारीरिक, मानसिक और जातिगत प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायतकर्ता के बयान ले लिए गए हैं.

चार महीने बाद फिर से दबंग दुनिया के चैयरमेन पर गंभीर आरोप लगने से हलचल है. महिला ने दबंग दुनिया के मालिक किशोर वाधवानी समेत 5 लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है.

यह महिला दबंग दुनिया अखबार में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती है. युवती का कहना है कि किशोर वाधवानी और वैभव शर्मा ने उसके साथ छेड़छाड़ की.

युवती का कहना है कि एमपी नगर पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की. पुलिस ने प्रताड़ना का मामला दर्ज नहीं किया. बाद में पुलिस ने मामला गंभीर होता देख वैभव शर्मा के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया. किशोर वाधवानी के खिलाफ धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है. युवती का कहना है कि पुलिस बाकी तीन लोगों को बचाने में जुटी है.


https://www.youtube.com/watch?v=0HJqDQm8LqA

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन