Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकारों के मसीहा पत्रकार को चप्पल से मारते हैं, देखें वीडियो

पत्रकारों के संगठन आईरा के कानपुर जिला महामंत्री दिग्विजय सिंह एक पत्रकार को चप्पलों से मार रहे हैं. उसका कसूर सिर्फ इतना है कि उसने जिला महामंत्री के बजाय जिला अध्यक्ष से फोन पर बात कर लिया था.

वीडियो में महामंत्री महोदय कहते हैं उस पत्रकार से कि तू टेम्पो चलाता था, मैंने तुझे पत्रकार बना दिया. अब समझा जा सकता है कि पत्रकार बनाने वाली फेक्ट्री भी इन महाशय के पास है. पत्रकारों की रक्षा का दंभ भरने वाले इस संगठन के महामंत्री द्वारा यह वीडियो खुद के ग्रुप में डाला गया और खुद को शूरवीर बताते हुए कहा कि महिला पत्रकार के साथ अभद्रता करता था, इसलिए पीटा.

पत्रकार को चप्पल-चप्पल मारने के बाद उसके ऊपर एक महिला से छेड़खानी और अभद्रता का आरोप लगा कर उसको संगठन से भी निकाल दिया गया है.

देखें वीडियो…

इस बीच, ताजी खबर ये है कि पीटने वाले और पिटने वाला, दोनों ही अब एकजुट हो गए हैं. इन दोनों ने एक वीडियो जारी कर आपस में एक रहने की बात कही है. पिटाई करने वाले शख्स ने वीडियो में अपनी गलती कुबूल की है और जिसे पीटा, उसे अपना छोटा भाई बताया. जिसकी पिटाई हुई, उसने कहा है कि यह हम दोनों के बीच में आपस का मामला है, कोई तीसरा पक्ष इसमें राजनीति न करे. इस तरह से यह विवाद दोनों में समझौते के बाद खत्म हो गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. आबिद अहमद

    January 24, 2019 at 9:33 pm

    पत्रकारों के मसीहा बनने वाला ये संगठन शुरू से विवादों की जड़ रहा है. इस प्रकार से किसी पत्रकार को मारना और फिर उसको लगता है डरा धमका कर सुलह करवा लिया गया है. इसकी बड़ी जाँच होनी चाहिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन