Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सपा नेता ने आबकारी अधिकारी को पीटा, जान की धमकी, मुकदमा दर्ज

देवरिया : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पाटी के नेताओं की गुण्डई बढ़ गई है। जिला आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया के साथ समाजवादी पार्टी के एक स्थानीय नेता ने मारपीट करने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। आबकारी अधिकारी ने इस सम्बन्ध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आबकारी अधिकारी परेशान हैं।

इस सम्बन्ध में आबकारी अधिकारी ने गुरूवार को बताया कि बुधवार की शाम को करीब साढ़े चार बजे जब वह कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में बैठे सरकारी काम निपटा रहे थे कि उसी समय समाजवादी पार्टी के नेता लालमन यादव पुत्र राम नरेश यादव ग्राम पगरा उर्फ परसिया थाना कोतवाली जिला देवरिया आए तथा अवैध शराब बेचने में अवरोध उत्पन्न करने पर गाली गलौज और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। 

आबकारी अधिकारी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि यदि उनके साथ किसी प्रकार की दुर्घटना होती है तो इसके लिए सपा नेता लालमन यादव को जिम्मेदार माना जाय। पालिया ने घटना की सूचना जिलाधिकारी सहित आबकारी आयुक्त को भी प्रेषित की है। उक्त प्रकरण में कोतवाली थाने के प्रभारी इन्सपेक्टर गजेन्द्र राय ने बताया कि 189, 353, 504 एवं 506 आई पी सी के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन