Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी सरकार ने असम में तैनात सभी विदेशी पत्रकारों को चले जाने का हुक्म सुनाया

Soumitra Roy : असम ट्रिब्यून ने खबर दी है कि केंद्र सरकार ने राज्य में सभी विदेशी पत्रकारों को चले जाने का हुक्म सुनाया है। असम अब एक “संरक्षित” राज्य है। सरकार ने कहा है कि विदेशी मीडिया विदेश मंत्रालय से पूछकर असम जाए। कश्मीर में तो विदेशी मीडिया पर पाबंदी है ही। आज AP के पत्रकार को पुलिस पकड़कर एयरपोर्ट पर छोड़ आई।

मिर्ज़ापुर में मिड डे मील घोटाले का पर्दाफ़ाश करने वाला विदेशी पत्रकार नहीं था। उस पर IPC लगाई गई।

क्या भारत सरकार ये मान चुकी है कि देश का मीडिया उसके इशारे पर चलेगा? टीवी खोलकर देखें, सुबह का अखबार पढें तो यकीन होने लगता है। लेकिन इस तरह की लुकाछिपी से बाहर क्या नैरेटिव बनता है?

कश्मीर में जब देशी-विदेशी मीडिया पर पाबंदी लगाई गई थी तो प्रेस कौंसिल ने उसका समर्थन किया था। नए इंडिया में ऐसे और कितने संरक्षित प्रदेश चाहिए? कल को यूपी का नंबर भी आ सकता है। सामने वाले का गला दबाकर अपनी बात कहना गुंडागर्दी है।

पत्रकार सौमित्र राय की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन