Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मोदीजी, मेरे पैसे वापस न मिले तो जहर खा लूंगी!

Sheetal P Singh : ये 23 वर्षीय मेघा चंद्रा हैं । इनके पिता दिल की बीमारी के गंभीर मरीज़ हैं इस वजह से बीस साल की उम्र से ही इन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। इन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बीते तीन वर्षों की अपनी सारी बचत इन्होंने पीएमसी बैंक के अपने बचत खाते में जमा कर रक्खी है जो आगे की पढ़ाई और विवाह ख़र्च के लिये थी।

वे अपने बीमार पिता पर अपनी ज़िम्मेदारी का बोझ डालकर उन्हें ख़तरे में नहीं डालना चाहती थीं इसलिये उन्होंने काम करके ख़ुद के लिये पैसे जमा किये। उन्होंने लिखा है कि नरेंद्र मोदीजी, यदि उन्हें उनकी मेहनत के कमाये पैसे बैंक से वापस नहीं मिले तो वे ज़हर खा लेंगी!

नोट:- बहादुर बेटी मेघा, मैं यह पोस्ट पीएम को भेज रहा हूँ पर तुमने जो लिखा है वैसा सोचो भी मत । अपने डिटेल्स दो , किसी और बैंक के अकाउंट के साथ ! तुम पढ़ो और बढ़ो ! जीवन का दूसरा विकल्प अभी मनुष्यता को पास संभव नहीं है इसलिये इसको नष्ट करने का विचार सिरे से तुरंत त्याग दो।
जिस जिस से संभव हो इस पोस्ट को पी एम के ट्विटर अकाउंट पर संदेश सहित भेजें।

वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी सिंह की एफबी वॉल से।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Om prakash sharma

    October 9, 2019 at 6:52 pm

    बैंक आखिर डूब क्यों रहे हैं, भारतीय जीवन बीमा निगम भी डूबने वाला है या फिर LICI के खिलाफ निजी कम्पनियों की साजिश चल रही है। मार्गदर्शन करें अन्यथा हजारों लोग आत्महत्या करेंगे क्क्योकि भ्रांतियाँ फैलती ही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन