Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

‘सत्य पर असत्य की विजय’ के लिए दैनिक भास्कर ने गलती मानी, पढ़ें माफीनामा

अंततः दैनिक भास्कर ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली। दशहरा के दिन फर्स्ट पेज पर भास्कर के लोगो इमेज के ठीक नीचे ‘सत्य पर असत्य की विजय’ छप गया था जिसको लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर दैनिक भास्कर की खूब खिल्ली उड़ाई।

कई लोगों ने इसे फोटोशॉप्ड कह कर नकारा तो बहुतों ने इस ग़लती के छप जाने की तस्दीक की। आज जब दैनिक भास्कर ने ग़लती कुबूल कर खेद जता दिया तो यह स्पष्ट हो गया कि दैनिक भास्कर ने घोर कलयुग के इस अत्याधुनिक दौर के असली सच को ‘सत्य पर असत्य की विजय’ के रूप में ग़लती से ही छापकर, मान्यता दे दी।

मूल खबर-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. हर्ष बघेल

    October 10, 2019 at 10:58 pm

    मध्य प्रदेश मे दैनिक भास्कर के 2 ग्रुप है, एक भोपाल वाला और दुसरा जबलपुर वाला, भोपाल ग्रुप की सागर एडिशन के पुल्ल आउट छतरपुर मे जाता है,वंही जबलपुर वाला ग्रुप का छतरपुर एडिशन निकलता है,छतरपुर टीकमगढ़ मे दोनो ग्रुप के अखबार बंट्ते है। यह माफीनामा जबलपुर ग्रुप के छतरपुर एडिशन ने छापा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन