Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

हिंदुस्तान के रिपोर्टर पर कातिलाना हमला, पीठ में गोली मारी गयी, लखनऊ रेफर

लखीमपुर खीरी। जिले के खमरिया कस्बे के हिंदुस्तान के रिपोर्टर रमेश मिश्र (46) को कल लखीमपुर नगर में शाम 5.50 के करीब पीठ में गोली मार दी गई। गोली पीठ में धंसी है। हालत चिंताजनक होने के कारण डाक्टरों ने मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया।

रमेश मिश्र पुत्र रघुनंदन प्रसाद मिश्र निवासी खमरिया लखीमपुर में मोहल्ला स्वरूपनगर में रहते हैं। वह बाइक से खमरिया से लौट रहे थे। बाइक डॉ शैलेन्द्र मिश्र चला रहे थे। नहर पटरी पर कमला डिग्री कालेज के पास अचानक फायर की आवाज हुई।

बाइक पर सवार दो हमलावर पत्रकार की गाड़ी ओवरटेक करते हुए निकल गए। दोनों हमलावर हेलमेट लगाए थे। गोली पीठ में बायीं ओर लगी है। आनन-फानन में रमेश को जिला अस्पताल लाया गया।

डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह, एएसपी शैलेन्द्र लाल, सीओ विजय आनंद, कोतवाल अजय प्रकाश मिश्र अस्पताल पहुंचे और रमेश से जानकारी ली। रमेश किसी दुश्मनी की तरफ इंगित नहीं कर रहे हैं। दो विवादों की चर्चा है। पुलिस उस एंगिल में भी देखेगी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पत्रकार साथी का हालचाल लेने पहुंचे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन