Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल ने रायपुर के पत्रकारिता विवि में कुलपति की चयन प्रक्रिया रद्द करने की मांग की

रायपुर के पत्रकारिता विश्वविद्यालय में कुलपति के चयन की प्रक्रिया रद्द हो । अब माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के ताज़ा घटनाक्रम से छत्तीसगढ़ के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्व विद्यालय के कुलपति को चुनने वाली समिति की पोल खुल गई है ।

कारण

1 माखनलाल चतुर्वेदी वि वि के जिन दो शिक्षकों के विरुद्ध प्रदर्शन हुए,वे कुलपति पद की होड़ में हैं ।

2 एक शिक्षक का स्पष्ट आरोप है कि उसे रोकने के लिए एक तीसरे प्रत्याशी ने इस घटनाक्रम की योजना बनाई । इसकी सघन जांच होनी चाहिए ।

3 कुलपति पद के एक चौथे दावेदार जिनका नाम सूची में है ,वे पोस्ट ग्रेजुएट नहीं हैं ।

4 एक पांचवें दावेदार को शिक्षण का कोई अनुभव ही नहीं है ।

5 अनेक योग्य प्रत्याशियों को चयन समिति ने छोड़ दिया ,जो सूची में शामिल लोगों से अधिक योग्य हैं ।

6 चयन समिति की सूची उजागर हो चुकी है।गोपनीयता भंग हो चुकी है ।

7 चयन समिति की सिफारिशों में जातिगत , राजनीतिक और समूहगत निष्ठाओं का ख़्याल रखा गया है ।

8 बिलासपुर हाई कोर्ट में मामला लंबित है । उसने सरकार और राजभवन को नोटिस जारी किए हैं ।

9 क्यों नहीं अब यू जी सी की सीधी निगरानी में कुलपति का चुनाव हो ।

10 छत्तीसगढ़ के कुलपति के चुनाव में मध्यप्रदेश के राजनेता दिलचस्पी क्यों ले रहे हैं ?

लेखक राजेश बादल वरिष्ठ पत्रकार हैं. कई अखबारों-चैनलों में संपादक रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन