Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘लोकमत समाचार’ ने छिंदवाड़ा और जलगांव संस्करण बंद किया, एमपी के सभी प्रतिनिधियों को हटाया

नागपुर के लोकप्रिय मराठी अखबार ‘लोकमत’ के हिंदी अख़बार ‘लोकमत समाचार’ को लेकर इन दिनों अच्छी खबर सुनने को नहीं मिल रही है। ‘लोकमत समाचार’ के छिंदवाड़ा और जलगांव संस्करणों को बंद किए जाने की सूचना है। इस अखबार ने मध्यप्रदेश में अपने आगमन का संकेत छिंदवाड़ा से ही दिया था! भोपाल में हाल ही में ‘लोकमत’ ने अपना नया ऑफिस भी बनाया था! अंदर की खबर है कि भोपाल ऑफिस भी बंद किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में काम कर रहे जिला प्रतिनिधियों को भी हटा दिया गया है। भोपाल में काम कर रहे स्टॉफ को भी नागपुर ज्वाइन करने को कहा गया है। जबकि, भविष्य में भोपाल और इंदौर से संस्करण शुरू किए जाना थे। लेकिन, जो जानकारियां मिली है उनके मुताबिक लोकमत-समूह अपने हिंदी अखबार ‘लोकमत समाचार’ से हाथ खींच रहा है। फिलहाल हिंदी को लेकर बनी योजनाओं को रोक दिया गया! ये अखबार समूह अब अपनी सारी ताकत मराठी संस्करणों पर लगाने के मूड में है। लेकिन, अखबार से जुड़ा कोई भी पत्रकार कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन