Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एनडीटीवी की तरफ से आया बयान, चैनल के मालिक अंबानी नहीं हैं

अंतत: एनडीटीवी प्रबंधन को बयान जारी करना पड़ा. इस बयान में कहा गया है कि एनडीटीवी नेटवर्क के स्वामित्व में कोई बदलाव नहीं किया गया है. एनडीटीवी ने यह बयान मुंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज को भेजा है. एनडीटीवी द्वारा जारी स्‍टेटमेंट में बताया गया है कि नेटवर्क के स्‍वामित्‍व में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

पूरा बयान यूं है: ”तथ्‍यों की जांच के बाद हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि एनडीटीवी के स्‍वामित्‍व में कोई बदलाव नहीं किया गया है। डॉ. प्रणय रॉय, राधिका रॉय और आरआरपीआर प्राइवेट लिमिटेड के पास एनडीटीवी के ज्‍यादा शेयर हैं। यह एनडीटीवी के कुल शेयरों का 61.45% प्रतिशत हैं। इन शेयरधारकों में अगस्‍त 2008 से कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा डॉ. प्रणय रॉय और राधिका रॉय के पास आरआरपीआर के सभी शेयर हैं।”

एनडीटीवी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्‍वमित्‍व मसले को लेकर मीडिया में लिखे जा रहे आर्टिकल और लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह झूठे हैं.

मूल खबर…

एनडीटीवी भी हुई मुकेश अंबानी की!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन