Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्तान, सहारा, पत्रिका और दूरदर्शन से आवाजाही की सूचनाएं

गोरखपुर हिंदुस्तान में इन दिनो संपादक दिनेश पाठक के जाने को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। बताया जा रहा है कि इलाहाबाद से सुनील द्विवेदी को गोरखपुर स्थानांतरित किया जा रहा है। सुनील इससे पहले आइनेक्स्ट गोरखपुर में काम कर चुके हैं। गोरखपुर आइनेक्स्ट से कुछ रिपोर्टरों के हिंदुस्तान ज्वॉइन करने की संभावनाएं अभी से चर्चा में हैं। 

गोरखपुर हिंदुस्तान में इन दिनो संपादक दिनेश पाठक के जाने को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। बताया जा रहा है कि इलाहाबाद से सुनील द्विवेदी को गोरखपुर स्थानांतरित किया जा रहा है। सुनील इससे पहले आइनेक्स्ट गोरखपुर में काम कर चुके हैं। गोरखपुर आइनेक्स्ट से कुछ रिपोर्टरों के हिंदुस्तान ज्वॉइन करने की संभावनाएं अभी से चर्चा में हैं। 

देहरादून राष्ट्रीय सहारा छोड़ कर जाने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले हफ्ते अमित सिंह के जाने की सूचना के साथ ही कुछ और के संस्थान से अलग हो जाने की सूचनाएं है। संस्थान को अलविदा कहने वाले नए कर्मियं में अमित सिंह की पत्नी निधि सिंह और रोहित बिल्जवाण के जाने की अपुष्ट सूचनाएं हैं । बताया गया है कि निधि अपने पति के साथ दैनिक भास्कर से नई पारी की शुरुआत करने वाली हैं। वह लंबे समय से अवकाश पर हैं। सूत्रों ने बताया है कि रोहित दैनिक जागरण को अपनी सेवाएं देने वाले हैं। लगभग इनका फाइनल हो गया है। ये हिंदुस्तान छोड़ कर सहारा आए थे। नियमित वेतन न मिलने से इनका मोहभंग हुआ बताया गया है।

उधऱ, राजस्थान में भोलानाथ शुक्ल ने राजस्थान पत्रिका श्रीगंगानगर छोड़ कर दैनिक जनतंत्र लखनऊ ज्वॉइन कर लिया है।

दूरदर्शन में तीन दशक से ज्यादा समय तक काम कर चुके पूर्व निदेशक कृष्ण कुमार रत्तू अब जालंधर में डीएवी विवि में नए मीडिया निदेशक के तौर पर दूसरी पारी शुरू करेंगे। दो दिन पहले उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है। प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक्स मीडिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान  रखने वाले रत्तू डीएवी विवि के पत्रकारिता विभाग का कामकाज देखेंगे। उन्होंने मीडिया और अन्य विषयों से जुड़ी कोई पांच दर्जन से ज्यादा किताबें लिखी हैं। प्रतिष्ठित भारतेंदु सम्मान, पंजाब में साहित्य शिरोमणि पुरस्कार के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। देश के विभिन्न हिंदी और पंजाबी के राष्ट्रीय समाचार पत्रों में वह नियमित स्तंभ भी लिखते रहे हैं। मीडिया के अलावा सामाजिक सरोकारों जैसे विषयों पर उनकी पकड़ को देखते हुए डीएवी प्रबंधन ने उनको यह अहम जिम्मेवारी सौंपी है। रत्तू कुछ माह पहले चंडीगढ़ दूरदर्शन  केंद्र में निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इससे पहले वह उत्तराखंड केंद्र में तैनात रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. सहारा कर्मी

    June 23, 2015 at 6:53 am

    सुनने मै आया है कि देहरादून यूनिट से अकाउंट हेड ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने डाबर इंडिया ज्वाइन किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन