Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मुर्गा खाने के चक्कर में जेल गया न्यूज़18इंडिया का पत्रकार

सेवा में

भड़ास4मीडिया

विषय .. न्यूज़ 18 इंडिया के पत्रकार की गुंडागर्दी

निवेदन है कि मैं प्रार्थी शावेज पुत्र अख्तर निवासी नूरनगरयान कस्बा व थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर का निवासी हूँ। 8 तारीख को रात्रि में शराब के नशे धुत 3 लड़के होटल पंजाबी ढाबे पर आये और चिकन बनाने से मना करने पर होटल कर्मियो के साथ मारपीट की। ढाबा तोड़ फोड़ व लूट पाट करने का प्रयास किया। इसमें पंकज बालियान न्यूज़ 18 इंडिया का पत्रकार है जिसके विरुद्ध पुरकाजी थाने में मुकदमा दर्ज हुवा और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस की प्रेस रिलीज-

सूचना

थाना पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर

कृपया अवगत करना है कि दिनांक 08.06.2020 की रात्रि को होटल स्वागत पंजाबी ढाबा, भूराहेडी चेकपोस्ट पर 03 लडके शराब पीकर आये और सर्वप्रथम  चिकन बनाने के लेकर होटलकर्मियों के साथ मारपीट करी व बाद में ढाबे में तोड-फोड व लूटपाट का प्रयास करने लगे। 

इस सम्बन्ध में होटल मालिक शावेज पुत्र अख्तर निवासी मौ0 नूरनगरयान कस्बा व थाना पुरकाजी मु0नगर द्वारा थाना पुरकाजी पर CN-217/20 US-323,504,506,393,427 IPC बनाम 1- पंकज बालियान पुत्र वीर सेन सिंह निवासी ग्राम सौरम थाना शाहपुर मु0नगर, 2- अमित पुत्र महावीर नि0 ग्राम बक्करवाला थाना मुण्डला दिल्ली 3-प्रदीप पुत्र रमेश कुमार नि0 ग्राम डेकोरा थाना बहादुरगढ जिला झज्जर हरियाणा के विरुद्ध पंजीकृत कराया।

अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

मीडिया सेल
जनपद मुजफ्फरनगर


ये है पंकज बालियान के न्यूज़18इंडिया का पत्रकार होने का प्रमाण-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन