Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

डीएम, सीएमओ और सीएमएस के खिलाफ एफआईआर लिखाने की जिद पर अड़ा भारत समाचार का रिपोर्टर!

लखनऊ से प्रसारित भारत समाचार न्यूज चैनल के ललितपुर जिले के रिपोर्टर संजीव नामदेव ने अपने जिले के डीएम, सीएमओ और सीएमएस के खिलाफ लिखित तहरीर कोतवाली में दी है. इसमें विस्तार से बताया गया है कि किस तरह डीएम, सीएमओ और सीएमएस उन्हें खबर चलाने के कारण धमका रहे हैं, उत्पीड़ित कर रहे हैं.

भारत समाचार चैनल का प्रबंधन भी अपने रिपोर्टर के साथ खड़ा है. चैनल के एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा ने ट्वीट किया है- ”ललितपुर प्रशासन को हजम नहीं हो रही सच्चाई, @bstvlive के जिला संवाददाता को फर्जी केस में फंसाने को लेकर दी जा रही धमकियां, किया जा रहा पत्रकार का उत्पीड़न, चौथे स्तंभ पर हमला बर्दास्त नहीं, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया कुछ करे, DM, CMO सहित कई अधिकरी दिलवा रहे धमकी।”

भारत समाचार चैनल के स्टेट हेड वीरेंद्र सिंह कहते हैं- ”मेरे रिपोर्टर ने तहरीर दे दी है।डीएम और सीएमएस के ख़िलाफ़। पुलिस अभी मुक़दमा दर्ज नहीं कर रही है।अगर डीएम योगेश शुक्ला पर उत्पीडन का मुक़दमा दर्ज नहीं हुआ तो 156/3 में मेरा रिपोर्टर कोर्ट जायेगा और FIR लिखायेगा। डीएम पद का दुरूपयोग करके मीडिया की आवाज़ दबाने की कोशिश कामयाब नहीं होगी।”

देखें तहरीर-


Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन