Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मौतों (बीमारी/सुसाइड) के इस दौर में खुश रहना बड़ा टास्क! ‘दखल’ पर यशवंत का वीडियो देखें

भोपाल के पत्रकार साथी अनुराग उपाध्याय काफी समय से अपने डिजिटल चैनल दखल न्यूज़ के ‘एडीटर्स व्यू’ सेगमेंट के लिए मेरा वीडियो मांग रहे थे। अपन टालते रहे। न देना पड़े, इसकी कोशिश करते रहे। पर अनुराग जी भोपाल के तेजतर्रार रिपोर्टरों में से रहे हैं। वे तब तक पीछा करते हैं जब तक टास्क न पूरा हो जाए। मुझे भेजना पड़ा।

मौतों (बीमारी/सुसाइड) के इस दौर में सकारात्मक रहना सबसे बड़ा टास्क लगने लगा है। हम खुश कैसे रहें? मेरा तरीका तो बहुत सामान्य है। अतीत में झांकता नहीं। भविष्य की लंबी योजनाएं बनाता नहीं। वर्तमान के बस तत्काल में लीन होकर जीता हूँ। कपड़े धोते हुए नाच लेता हूँ। सुबह उठते ही सब्जी काटकर छौंक देता हूँ। बेवजह घण्टों पैदल चलता चला जाता हूँ, कुत्तों, गायों, बचे हुए पेड़ पौधों, ढेर सारी पैदा होती भागती कारों को निहारते हुए!

माइक उठाकर गाने लगता हूं.

ध्यान रखिए, संग्रह से दुख नहीं भागता! खुश रहने के लिए कोई फीस/टैक्स नहीं मांगता!

देखें वीडियो जिसे अनुराग भाई ने दखल न्यूज़ पर अपलोड किया है।

-यशवन्त, भड़ास4मीडिया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन