Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यूपी में जंगलराज : स्टिंग से नाराज एसओ जितेंदर यादव ने पत्रकार को पीटा और शिकायत करने पर मां को उठाया (देखें वीडियो)

पश्चिमी यूपी के संभल से खबर है कि धनारी पुलिस के एसओ ने एक मीडिया कर्मी को दौड़ा दौड़ा कर पीटा. शिकायत के बाद एसपी सम्भल ने दिए जाँच के आदेश. असल में मामला एक स्टिंग को लेकर है. एसओ जितेंदर यादव एक युवक को थाने में पीट रहे थे. इसी का स्टिंग एक मीडिया कर्मी ने किया था. इसी बात को लेकर उन्होंने खुन्नस उतारी. उन्होंने मीडियाकर्मी को पीटने के साथ ही फ़ोन पर धमकी दी कि किसी से शिकायत मत करना. जब पत्रकार शिकायत करने एसपी के पहुंचा तो एसओ ने उसकी मां को घर से उठा लिया.

जनपद सम्भल के धनारी थाने के एसओ ने मीडिया कर्मी को थाने बुला कर जमकर की धुनाई. एक युवक की थाने में पिटाई का स्टिंग को लेकर एसओ धनारी ने आज एक मीडिया कर्मी पर उतारा वर्दी का रोब. बताया जाता है कि मीडिया कर्मी किसी खबर को लेकर धनारी थाने पहुंचे. मीडिया कर्मियो ने देखा कि एसओ धनारी एक युवक को बुरी तरह से पीट रहे हैं. पीड़ित मीडियाकर्मी ने एसओ को उस युवक को पीटते हुए स्टिंग कर लिया. इस स्टिंग की भनक एसओ धनारी को लग गई. एसओ धनारी ने पीड़ित मीडियाकर्मी को बहाने से थाने बुलाया और थाने बुला कर जम कर धुनाई की. साथ ही गन्दी गन्दी गालिया भी दी. किसी तरह मीडिया कर्मी अपनी जान बचा कर वहां से भाग निकला और एसपी सम्भल के पास पहुंचा.

जैसे ही एसओ जितेंद्र यादव को ये पता चला कि मीडिया कर्मी एसपी से शिकायत करने गया है, एसओ धनारी ने पीड़ित मीडिया कर्मी की माँ को घर से उठा लिया. एसपी की दखल के बाद एसओ जितेंद्र यादव ने मीडिया कर्मी की माँ को छोड़ा. फ़िलहाल पूरे ज़िले के मीडियाकर्मियों की दखल के बाद एसपी ने पूरे मामले की जाँच एएसपी सम्भल को सौंप दी है. फिलहाल एसपी सम्भल जांच की बात कह रहे हैं.

संबंधित वीडियो…

वो स्टिंग जिसके कारण एसओ जितेंदर यादव भड़क गया. यह स्टिंग पत्रकार कपिल वार्ष्णेय ने किया था. इसमें एसओ जितेंदर यादव एक युवक को थाने में पीट रहा है…

https://www.youtube.com/watch?v=-QRhE7RzPqs

एसओ के हाथों प्रताड़ित हुए पत्रकार कपिल का बयान सुनिए…

https://www.youtube.com/watch?v=U12hHrRfzCM

इस मामले में संभल के एसपी अतुल सक्सेना की बाइट यूं है…

https://www.youtube.com/watch?v=5GIPL3cRc3k

ये है संभल का थाना धनारी…

https://www.youtube.com/watch?v=kaK-f3CzcWE

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन