Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

फोटो जर्नलिस्ट अनिल ठाकुर ने बनाई फोटो एजेंसी, योग्य मीडियाकर्मियों की है तलाश

चंडीगढ़ : मेरा नाम अनिल ठाकुर है. मैं एक photojournalist हूँ, पिछले 15 वर्षों से. कई बड़े अखबारों मे काम करने के बाद मैंने चंडीगढ़ से एक न्यूजग्राफ (NewsGraph) नाम से एक independent news photo agency की शुरुआत की है.

मुझे अनुभवी साथियों की जरूरत है जो इस प्रोजेक्ट को सफल बनने में मेरी मदद करें. प्रोजेक्ट कुछ यूं है कि कंटेंट (टेक्स्ट, फोटो, वीडियो) तैयार करके हम लोग मीडिया हाउसेज समेत उन सभी कंपनियों को मुहैया कराएंगे जिन्हें इसकी आवश्यकता होगी. मीडिया हाउसों की जरूरत के हिसाब से भी हम कंटेंट तैयार करेंगे.

ये एक प्रयोग है. जो भी साथी इस प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे, उन्हें कंपनी के लाभ का एक हिस्सा दिया जाएगा. साथ ही शुरुआत में एक छोटी सी राशि वेतन के रूप में दिया जाएगा. इस प्रोजेक्ट में विजनरी और फील्ड में एक्टिव रहने वाले लोगों की जरूरत है. वो लोग जो सिर्फ कुछ घंटे काम कर सेलरी की तरफ आंख गड़ाए रखते हैं और नौकरी की मानसिकता वाले होते हैं, इस प्रोजेक्ट के साथ न चल पाएंगे इसलिए वो लोग अप्लाई न करें.

जिनके भीतर खुद कुछ नया करने व एक नया संस्थान खड़ा करने का माद्दा हो, जो कंटेंट से लेकर फील्ड तक के काम को समान भाव से कर सकने को तत्पर हों, उनका स्वागत रहेगा. मेरी कोशिश है कि देश भर के फोटो जर्नलिस्ट्स का एक नेटवर्क खड़ा किया जाए. उनके बेहतर कंटेंट का बैंक बनाया जाए. इस कंटेंट बैंक को मार्केट की जरूरत के हिसाब से सेल-सप्लाई किया जाए.

फिलहाल तो मुझे अपने प्रोजेक्ट के लिए इन लोगों की जरूरत है-

1- Editor

2- News editor for Photo caption, content writer

Coordinating with photojournalists and other editorial staff at Newsgraph to organise and caption photos from the archives.

3- Photojournalist (contract basis)

4- Sales and Marketing person

अधिक जानकारी के लिए मुझसे सम्पर्क कर सकते हैं-

Moblie : 9217242258 or 9876540004

Email Id : [email protected]

Website URL : https://www.newsgraph.in/

अनिल ठाकुर

न्यूज़ग्राफ

चंडीगढ़

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन