Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ब्यूटीशियन को लेकर रफूचक्कर हुआ अखबार का क्राइम रिपोर्टर!

निर्मलकांत शुक्ला की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र का क्राइम रिपोर्टर शहर की ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली एक युवती को लेकर रफूचक्कर हो गया। युवती की बहन ने अखबार के दफ्तर में पहुंचकर हंगामा किया। उसने अखबार प्रबंधन को क्राइम रिपोर्टर के खिलाफ मामला पुलिस तक ले जाने की धमकी दी है।

यह समाचार पत्र छपता तो अलीगढ़ में है लेकिन प्रबंधन पर कंट्रोल आगरा यूनिट कार्यालय का है। लिहाजा अलीगढ़ कार्यालय में तैनात कुछ लोगों ने इस पूरे मामले की शिकायत मेल पर अखबार के आगरा में बैठने वाले स्थानीय संपादक व एचआर के डायरेक्टर को मेरठ भेजी। स्थानीय स्तर पर गुपचुप तरीके से मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

बताते हैं कि उत्तराखंड के हरिद्वार के रहने वाले इस रिपोर्टर की डेढ़ साल पहले ही अलीगढ़ में तैनाती हुई। तैनाती के कुछ दिन बाद ही शहर में एक ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली युवती से इश्क हो गया।

चार माह पहले जब ब्यूटी पार्लर की मालकिन ने युवती को उसकी बकाया सैलरी नहीं दी तो युवती के साथ उसकी पैरवी में यह रिपोर्टर ब्यूटी पार्लर पर गया। वहां हंगामा हुआ। इस रिपोर्टर की ब्यूटीशियन व उसके समर्थकों से झड़प भी हुई। अलीगढ़ ब्यूरो के प्रमुख ने मामले को रफा-दफा कर दिया था।

अलीगढ़ में इस प्रमुख राष्ट्रीय समाचार पत्र में कार्य करने वाले लोगों ने भड़ास को दूरभाष पर बताया कि युवती को भगाकर ले जाने के बाद बवाल की सूचना मिलने पर क्राइम रिपोर्टर समाचार पत्र के कई आंतरिक व्हाट्सएप ग्रुपों से लेफ्ट कर गया है।

इसे भी पढ़ें-

चली गई क्राइम रिपोर्टर की नौकरी

लड़की भगाने और नौकरी जाने से संबंधित खबर पर क्राइम रिपोर्टर की तरफ से आया पक्ष पढ़ें

https://youtu.be/k_-UMuQvDy8
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन