Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ईटीवी भारत के SENIOR MANAGER-HR हुए Corona Positive

ईटीवी भारत के कर्मचारियों में डर का माहौल….. कोरोना का कहर सम्पूर्ण विश्व में फैलता जा रहा है. इस महामारी के प्रकोप से बचने के लिए विभिन्न मार्ग खोजे जा रहे हैं परन्तु अभी इससे निपटने के लिए कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. इस महामारी की चपेट में अनेक मीडिया कंपनियों के कर्मचारी भी आ गए हैं. एक ताज़ा मामला हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत मीडिया कंपनी से सामने आया है.

यहाँ कार्यरत कंपनी के SENIOR MANAGER-HR संजीव कुमार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है. इसके बाद उन्हें Quarantine कर दिया गया है. उनके साथ काम करने वाले HR टीम के कुछ लोग अभी भी रोजाना दफ्तर आ रहे हैं. इस खबर के सामने आने के बाद बाकी अन्य कर्मचारियों में डर का माहौल है. कंपनी ने शेष कर्मचारियों के लिए मास्क और सैनिटाइज़र की पूरी व्यवस्था की है.

श्री संजीव कुमार के साथ करने वाले और रोजाना उनसे मुलाकात करने वाले अधिकारियों की भी जाँच चल रही है. पिछले एक-दो दिनों से उनके कुछ करीबी साथी दफ्तर नहीं आये हैं. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वह सभी रिपोर्ट के इंतजार के बाद ही दफ्तर आएंगे. कर्मचारियों में डर बना हुआ है, जिसको कम करने के लिए कंपनी हर संभव प्रयास कर रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन