Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला को इस प्रयोग के लिए बधाई- ‘कानपुर की पहचान गुंडों से नहीं, क्रांतिकारियों और कलमकारों से है’

अमर उजाला के कानपुर संस्करण ने एक रचनात्मक और सकारात्मक प्रयोग किया है. जहां दूसरे अखबार और चैनल विकास दुबे के महिमामंडन व उसी की छोटी से छोटी जानकारियां बताने दिखाने को उतावले दिखे, वहीं अमर उजाला ने रुटीन कवरेज के अलावा एक सैद्धांतिक प्रस्तुतिकरण भी दी जिसे सकारात्मक कहा जाएगा.

अखबारों का असल रोल यही होता है. समाज को सही दिशा में ले जाएं. समाज के तात्कालिकता से ग्रस्त दिमाग को उदात्तता व आदर्श की तरफ मोड़ें. अमर उजाला कानपुर में आज ‘मैं विकास दुबे कानपुर वाला’ के जवाब में कानपुर के गौरवमयी इतिहास व चर्चित शख्सियतों का उल्लेख किया गया है, उनके बारे में विवरण देकर नई पीढ़ी को अपडेट किया गया है.

कलमकारों और क्रांतिकारियों की पहचान रही है कानपुर की. गुंडे मवालियों को आदर्श कतई नहीं बनाया माना जा सकता. अमर उजाला के कानपुर संस्करण के संपादक विजय त्रिपाठी को इस शानदार काम के लिए बहुत बहुत बधाई. आप भी पढ़ें ये विशेष कवरेज-

भड़ास एडिटर यशवंत का विश्लेषण.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन