Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आजतक पर रिया का इंटरव्यू चलने से सुशांत प्रेमियों को तकलीफ हो रही है!

-दया शंकर शुक्ल ‘सागर’-

रिया की सीबीआई से पूछताछ जारी है. कल कुछ चैनलों पर रिया का इंटरव्यू चला. इसे चलाने वाले मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं. सुशांत के प्रेमियों को इससे तकलीफ हो रही है. क्या किसी आरोपी को अपना पक्ष रखने की इजाजत नहीं होनी चाहिए? यही तो मीडिया का काम है कि वह किसी मामले के दोनों पक्ष दर्शकों या पाठकों के सामने रखे.

सुशांत के पिता के वकील कह रहे हैं ये इंटरव्यू पेंटेड हैं. फेवरीकेटेड हैं. इसे नहीं दिखाया जाना चाहिए. जबकि कल तक वकील साहब खुद रिया पर इतने इलजाम लगा रहे थे और मीडिया उसे दिखा रहा था. मीडिया ने बेहद गैर जिम्मेदार तरीके से रिया को डायन बना कर पेश किया. इसे रिया ने ‘विच हंटिंग’ का नाम दिया.

सुशांत की मां डिप्रेशन का शिकार थीं. तमाम बौद्धिकता के बावजूद सुशांत भी उसका शिकार हुआ. उसे बायपोलर डिसऑर्डर था. यह एक तरह की मानसिक बीमारी है, जिसमे मन लगातार कई हफ़्तो तक या महीनों तक या तो बहुत उदास या फ़िर अत्यधिक खुश रहता है. उदासी में नकारात्मक ख्याल आते हैं. इस पर से वह ड्रग्स भी लेता था. ये बहुत खतरनाक गठजोड़ है.

सुशांत ने मुम्बई के बड़े बड़े नामी डाक्टरों से इलाज कराया. रिया ने बताया डाक्टर वह खुद चुनता था. अगर ये झूठ है तो सीबीआई जांच में साबित भी हो जाएगा.

रिया ने दूसरा तथ्य ये बताया कि 8 जून को सुशांत ने उसे घर से जबरन निकाला. जबकि वह उसकी बहन के घर आ जाने का इंतजार कर रही थी. ये बात भी जांच में साबित हो जाएगी. किसी भी लड़की के लिए ये अपमानजनक था कि उसका प्रेमी उसे घर से निकाल दे. इसलिए महेश भट्ट चैट में उसे दिलासा दे रहे थे कि कोई बात नहीं हिम्मत मत हारो. यहां भी रिया गलत नहीं दिख रही.

15 करोड़ रुपए रिया के खाते में ट्रांसफर होने वाली बात भी आसानी से साबित हो जाएगी. इसमें भी रिया नहीं फंस रही. हार्ड डिस्क डिलीट करने की बात से रिया साफ इंकार कर रही है. क्योंकि ऐसा कोई पैसा उसके अकांउट में ट्रांसफर नहीं हुआ.

अब रही सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली बात तो आत्महत्या के दिन यानी 14 जून से लेकर आठ जून तक रिया और सुशांत के बीच कोई सम्पर्क नहीं रहा. इसलिए रिया पर ये मामला भी कोर्ट में साबित नहीं होगा.

आखिरी बात सुशांत को ड्रग्स उपलब्ध कराने को लेकर है. इसमें रिया फंसती दिख रही है. रिया के मुताबिक सुशांत उससे मिलने से पहले ड्रग्स लेते थे. फिल्म ‘केदारनाथ’ के दौरान उसे ये लत लगी थी. सुशांत, रिया और अपने बाकी स्टाफ के जरिए ड्रग्स खरीदता था. इसके लिए उसने अपने एटीएम कार्ड का पिन भी रिया को दे चुका था.

जब हर दूसरे दिन सुशांत के खाते से कभी 20000 तो कभी 25000 रु निकलते दिखे तो ईडी को शक हुआ. तब रिया ने बताया कि ये पैसे सुशांत की ड्रग्स के लिए निकाले गए. तब पहली दफा ड्रग्स का एंगल सामने आया. इसमें रिया का फंसना तय है. क्योंकि वह अपने इंटरव्यू में इससे जुड़े सवालों का जवाब टालती रही.

लेकिन सवाल फिर वही कि सुशांत ने खुदकुशी क्यों की? अब तक जो बाते सामने आईं उससे साफ है कि सुशांत आपनी प्रेमिका और अपनी बहनों के बीच चल रहे द्वंद्व में बुरी तरह से फंस गया था. वो दोनों से प्यार करता था. दोनों में किसी को नहीं छोड़ना चाहता था. लेकिन वह दोनों के प्रति निराश हो चुका था.

8 से 13 जून तक वह अपनी बहन के साथ था. इस दौरान रिया का फोन ब्लाक था और उसके पास ड्रग्स की खुराक भी नहीं थी. ड्रग्स और मानसिक बीमारी के गठजोड़ ने उसे मानसिक स्थिति बिलकुल तबाह कर दिया था. और अंत में 14 को उसने अपनी जिन्दगी खत्म करने का फैसला कर लिया.

(यह आकलन अब तक सामने आए तथ्यों पर आधारित है कल कोई नया एंगल निकल आए तो पूरी कहानी बदल सकती है)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन