Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

4पीएम और वीकेंड टाइम्स अखबारों के सम्पादक संजय शर्मा सरकारी आवास से किए जा सकते हैं बेदखल!

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में आवंटन रद्द होने के बाद भी अवैध तरीके से रह रहे पत्रकारों से सरकार मकान खाली कराने की तैयारी कर रही है। खबर है कि प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्‍थी के निर्देश पर राज्‍य संपत्ति अधिकारी शुभ्रांत शुक्‍ला इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने जा रहे हैं। इस मामले में ऐसे पत्रकार पहले चिन्हित किये जा रहे हैं, जिनका राजधानी लखनऊ में अपना आवास है तथा जिन पर मोटा किराया बाकी है।

बताया जा रहा है कि राज्‍य संपत्ति विभाग द्वारा भेजी गई नोटिसों को गंभीरता से नहीं लेने पर राज्‍य सम्‍पत्ति अधिकारी जबरन ऐसे आवास खाली कराने का मन बना रहे हैं। आरएसए ने इस काम की जिम्‍मेदारी अपने सहयोगी एवं सहायक राज्‍य संपत्ति अधिकारी अजीत कुमार को सौंपी है। सरकार नोटिस दिये जाने के बाद भी स्‍वेच्‍छा से आवास खाली नहीं कर रहे पत्रकारों को बलपूर्वक बाहर निकालने की तैयारी में है।

इसकी शुरुआत 4पीएम और वीकएंड टाइम्‍स अखबारों के संपादक संजय शर्मा से हो सकती है। श्री शर्मा पर राज्‍य सम्‍पत्ति विभाग का 9 लाख 70 हजार रुपये से ज्‍यादा का किराया बकाया है। कई बार नोटिस दिये जाने के बाद भी संजय शर्मा बटलर पैलेस में मिले टाइप पांच आवास बी-29 को खाली नहीं कर रहे हैं, जबकि उनका खुद का निजी आवास गोमती नगर में है। वह इस सरकारी आवास में रह भी नहीं रहे हैं, जिसके चलते राज्‍य संपत्ति विभाग खाली कराकर किसी दूसरे को आंवटित करना चाहता है।

विभागीय सूत्र बता रहे हैं कि सरकार ऐसे पत्रकारों को चिन्हित कर रही है, जिनका लाखों का किराया एवं बिजली बिल बकाया है तथा जो अवैध तरीके से सरकारी आवासों पर कब्‍जा जमाये हुए हैं। आवंटन निरस्‍त होने तथा खाली करने का नोटिस भेजे जाने के बाद भी खाली नहीं कर रहे हैं। उन पत्रकारों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जिनके लखनऊ में निजी आवास हैं, लेकिन वे सरकारी आवास में रह रहे हैं। निमानुसार सरकारी आवास का आवंटन उन्‍हीं पत्रकारों को हो सकता है, जिनके निजी आवास राजधानी में नहीं हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Patrakaar Kamal J

    September 12, 2020 at 4:28 pm

    Yes Lucknow me akhilesh k dalaal patrakaaron ki suchi me no1 par hai. Sanjay Sharma jaise dalle hi patrakaaron bane ghoom rahe Hain.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन