Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

राजस्थान में पत्रकारों के लिए नियम सरल होंगे

जयपुर : पत्रकारों की बुनियादी समस्याओं के निराकरण की दिशा में जन सम्पर्क विभाग द्वारा शीघ्र ही अनेक सकारात्मक कदम उठाने के अलावा नियमों में बादलाव किया जाएगा ।

जन सम्पर्क आयुक्त महेंद्र सोनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिन वरिष्ठ पत्रकारों के आवेदन पूर्ण है, उन सभी को सम्मान निधि स्वीकृत करदी गई है । बचे हुए पत्रकारों को भी एक-दो रोज में राशि स्वीकृत करदी जाएगी ।

सोनी ने बताया कि 162 वरिष्ठ पत्रकारों के खाते में राशि जमा हो रही है। लम्बित 50 के आदेश भी की पत्रावली को शीघ्र अनुमोदित कर दिया जाएगा। सोनी ने सभी वरिष्ठ पत्रकारों से आग्रह किया है कि वे वांछित दस्तावेज उपलब्ध कराएं ताकि उनकी अविलम्ब सम्मान निधि स्वीकृत की जा सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि वरिष्ठ पत्रकारों को पहले सप्ताह में आवश्यक रूप से भुगतान की व्यवस्था की जाएगी।

पत्रकार की तलाकशुदा, परित्यक्ता तथा विधवा पुत्री को भी मेडीक्लेम में शामिल करने पर आयुक्त ने सहमति जताई । उनका कहना था कि नियमों का अध्ययन करने के बाद आवश्यक संशोधन किया जाएगा।

सोनी ने बताया कि वर्तमान में लगातार दस वर्ष तक के अनुभव का अधिस्वीकरण में उल्लेख है । इसमे संशोधन के लिए वित्त विभाग को पत्रावली भिजवाई जाएगी । प्रस्तावित नियमों में लगातार की शर्त हटाकर टुकड़ो में अनुभव का प्रावधान रहेगा।

जहाँ तक कमेटी के अभाव में अस्थायी अधिस्वीकरण का प्रश्न है, सोनी ने स्वीकार किया कि स्थायी अधिस्वीकरण के लिए कमेटी के अनुमोदन की कोई आवश्यकता नहीं है। सोनी ने बताया कि पत्रकारों को मिलने वाली सुविधा के रास्ते मे आ रहे अनावश्यक नियम, प्रावधान आदि को हटाया जाएगा तथा अधिस्वीकरण की शर्तों को सरल बनाने के साथ साथ उन्हें व्यवहारिक व क्रियात्मक बनाया जाएगा। डेस्क पर कार्य करने वाले पत्रकारों का अधिकाधिक अधिस्वीकरण कैसे हो, इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

ज्ञातव्य है मैंने कल मुख्यमंत्री सहित जन सम्पर्क मंत्री, प्रमुख शासन सचिव तथा आयुक्त को पत्र लिखकर पत्रकारों के लिए अधिस्वीकरण के नियमों को सरल बनाने के अलावा 8 अन्य मांग रखी थी। इससे पहले भी पत्रकारों की आवास समस्या तथा वरिष्ठ पत्रकार सम्मान निधि में राशि बढ़ाने का आग्रह किया था।

पत्रकार महेश झालानी की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन