Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

पांच करोड़ मांगने वाले कथित पत्रकार को कोर्ट ने पांच दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा

गाड़ियां चुराते चुराते यह शख्स पत्रकार बन गया. एके चौधरी उर्फ अफसर अली पहले साधना प्राइम जैसे चैनलों में मार्केटिंग में कार्यरत रहा. इसके बाद उसने खुद अपनी दुकान खोल ली.

एक स्टिंग करने के बाद इसने पांच करोड़ रुपये मांगे तो पीड़ित ने पुलिस में कंप्लेन कर दी. एके चौधरी उर्फ अफसर अली धरा गया.

दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेशी के बाद इसे पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.

रिमांड पर लेने के बाद पुलिस इससे पूछताछ कर पूरी कुंडली खंगालने की कोशिश करेगी.

उधर, इसकी गिरफ्तारी के बाद इसके मीडिया आफिस पर ताला लग गया है. इसके यहां तीस से चालीस लोग कार्यरत थे. ये सब अब सड़क पर आ गए हैं. इन सबकी सेलरी भी लटक गई है.

पूरे प्रकरण को समझने के लिए इसे भी पढ़ें-

जनसत्य पोर्टल वाले स्टिंग करने के बाद 5 करोड़ रुपए मांग रहे थे!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन