Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान अखबार में ‘स्वर्ग बांड योजना’!

हिंदुस्तान के लखनऊ संस्करण में 9 नवंबर को बिज़नेस पेज पर दिल्ली से एक ख़बर छपी है जिसकी हेडिंग है “धनतेरस से पहले गोल्ड बॉन्ड खरीदने का मौका”।

यह खबर एचटी ग्रुप के सहयोगी बिजनेस अखबार मिंट की है। नई दिल्ली डेटलाइन से रिपोर्टर सुरजीत दासगुप्ता की इस खबर का हिंदी अनुवाद काफी गड़बड़ है।

खबर के पहले पैरा में सरकार की स्वर्ण बॉन्ड योजना 2020-21 का जिक्र किया गया है लेकिन इस खबर के दूसरे पैरा में इस योजना का नाम “स्वर्ग बॉन्ड योजना” लिख दिया गया है। शायद टाइपो इरर हो लेकिन स्वर्ण और स्वर्ग में जमीन आसमान का अंतर है। लोग स्वर्ण के लिए बांड खरीदेंगे,
स्वर्ग जाने के लिए नहीं!

खबर के दाहिनी तरफ पाठकों के लिए 10 बातों की जानकारी दी गयी है। इसमें पॉइंट नंबर 2 में लिखा गया है कि ऑनलाइन निवेश पर प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 5127 रुपये है जो कि हास्यास्पद है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन