Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अखबार मालिक ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी!

दबंग दुनिया अखबार मालिक किशोर बाधवानी पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने अखबार के चीफ रिपोर्टर रहे भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार नितिन दुबे को दी जान से मारने की धमकी दी है।

पत्रकार नितिन का आरोप है कि उन्होंने जब सात महीने का अपना बकाया वेतन मांगा तो दबंग दुनिया अखबार के मालिक किशोर बाधवानी ने जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में चार तारीख को नितिन दुबे ने थाना एमपी नगर में शिकायत दर्ज कराई है।

अखबार मालिक किशोर बाधवानी ने लाकडाउन के दौरान फरवरी महीने से अभी तक वेतन नहीं दिया। पत्रकार नितिन दुबे ने उनसे चर्चा की तो भोपाल छोड़ने की धमकी देने लगे और जान से मारने की बात कही।

ज्ञात हो कि किशोर बाधवानी पांच सौ करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मामले में अभी जेल से रिहा हुए हैं।

नितिन दुबे को धमकी के बाद प्रदेश के पत्रकारों में रोष है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन