Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रभु चावला की इंडिया टुडे ग्रुप में वापसी, फिर करेंगे ‘आजतक’ पर ‘सीधी बात’

प्रभु चावला लंबे वक्त बाद इंडिया टुडे समूह में वापस आ गए हैं. उन्हें टीवी टुडे नेटवर्क का एडिटोरियल कंसल्टेंट बनाया गया है.

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी की तरफ से जारी एक लेटर में कहा गया है कि प्रभु चावला फिर से वीकली शो ‘सीधी बात’ को होस्ट करेंगे. जरूरत पड़ने पर उनकी विशेषज्ञता का आजतक पर प्रसारित होने वाले पोलिटिकल डिबेट में उपयोग किया जाएगा.

इंडिया टुडे ग्रुप में प्रभु चावला की नई पारी 1 दिसंबर 2020 से शुरू होगी.

4 दशकों से मीडिया में सक्रिय प्रभु चावला आजतक छोड़ने के बाद न्यू इंडियन एक्सप्रेस और संडे स्टैंडर्ड से जुड़ गए थे. यहां वो एडिटोरियल डायरेक्टर थे.

पिछली दफे जब वे इंडिया टुडे ग्रुप में थे तो उनका पद ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर और एडिटर का था.

प्रभु चावला को वर्ष 2003 में पदम भूषण से सम्मानित किया गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Abhay kumar singh

    November 25, 2020 at 4:30 pm

    प्रभु चावला का शो सीधी बात बचपन मे देखा करता था। अब पुनः देखने का अवसर मिलेगा। बेबाक सवालों के लिये जाने जाते है प्रभु जी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन