Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बीजेपी को जिताने के लिए आमादा रहते हैं न्यूज़ चैनल वाले!

उर्मिलेश-

निराला है अपना टीवीपुरम्! अंग्रेजी की बात छोडिये, हिंदी के तमाम बड़े-बड़े चैनलों ने भी शुक्रवार दोपहर से पहले हैदराबाद में भाजपा के मेयर बनने का रास्ता ‘क्लियर’ कर दिया था.

कुछ चैनलों ने तो यह भी कहना शुरू कर दिया कि हैदराबाद का नाम जल्दी ही भाग्यनगर हो सकता है! तेलंगाना की राजधानी के स्थानीय चुनावों में भाजपा की भारी बढ़त दिखाकर यह सब किया गया!

भाजपा के बड़े-बड़े प्रवक्ताओं ने भी अपनी चुनावी जीत पक्की कर दी थी. यह उस समय की बात है, जब मतगणना के शुरूआती चरण में पोस्टल-बैलेट के वोटों की गिनती चल रही थी.

एक बड़े चैनल में हैदराबाद की पहचान-चारमीनार को दिखाने के बजाय उसके ‘एक कोने’ को बार-बार दिखाया जा रहा था, जहां एक धार्मिक-स्थल का शेड लगाया हुआ है!

दोपहर होते-होते मतगणना का सिलसिला जैसे ही कुछ आगे बढा, सत्ताधारी TRS की बढत साफ हो गयी और भाजपा तीसरे स्थान पर खिसक गई. फिर क्या, इन सारे चैनलों ने हैदराबाद की खबर पर चर्चा की बात छोडिये, उसे न्यूज़ के रूप में दिखाना भी बंद कर दिया!

इससे कम दिलचस्प नहीं था कि महाराष्ट्र के उपचुनावों में भाजपा के खराब प्रदर्शन की खबर ही गायब हो गयी!

है न निराला अपना टीवीपुरम्!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन