Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

किसानों के लिए घटिया बात बोल रहे इस बेशर्म बीजेपी प्रवक्ता को एंकर ने हड़काया, देखें वीडियो

किसी को उम्मीद न थी कि सत्ता के मद में चूर होकर बीजेपी के प्रवक्ता इतने बेशर्म हो जाएंगे… बीजेपी के प्रवक्ता अब खुलेआम किसानों को धमकाने लगे हैं… कहने लगे हैं कि किसान खेती करे या पाकिस्तान जाए… सवाल उठता है कि क्या पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह अपने प्रवक्ताओं को यही सब बोलने के लिए टीवी पर भेजते हैं…

क्या बीजेपी प्रवक्ता अब इस राष्ट्र और इसके किसानों से भी बड़े हो गए हैं… तभी तो ये घटिया और बेशर्म बीजेपी प्रवक्ता नेशनल टेलीविजन न्यूज चैनल पर बैठकर किसानों को धमका कर कहते हैं कि उन्हें देश का अन्नदाता बनकर रहना है तो रहें वरना खेती तो उनके बिना भी होगी…

देखिए जनतंत्र टीवी का डिबेट शो… इस शो को तेजतर्रार पत्रकार सतेंद्र भाटी होस्ट करते हैं… इसमें जब बीजेपी प्रवक्ता वैभव अग्रवाल ने किसानों के लिए बेहद घटिया बात कर दी तो एंकर सतेंद्र का खून खौल गया… उन्होंने फौरन बीजेपी प्रवक्ता को बहुत तेजी से डपटा और औकात में रहने का संदेश दे दिया…

ये तेवर प्रशंसनीय है क्योंकि कम से कम इस एंकर को तो अपने देश के किसानों और जवानों को सम्मान देना-दिलाना आता है… बाकी तो दूसरे चैनलों के ज्यादातर एंकर अपनी लखटकिया नौकरियों में मस्त होकर खुलेआम बीजेपी और मोदी सरकार के एजेंडे पर झूम झूम कर किसानों को गरिया रहे हैं….

देश के किसानों के लिए अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा प्रवक्ता के बोल सुनें….

देखें वीडियो-

BJP ke besharm pravakta ka video

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1336298587949449218

इस वीडियो को देखने के बाद भड़ास एडिटर यशवंत की फेसबुकिया टिप्पणी पढ़ें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन