Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मुम्बई के नवभारत अखबार में फूटा कोरोना बम

11 लोगों को हुआ कोरोना

महाराष्ट्र के प्रमुख हिंदी दैनिक नवभारत के मुम्बई और नई मुम्बई के कार्यालय में कोरोना बम फूटा है। यहां कंपनी में डायरेक्टर लेबल के अधिकारियों से लेकर संपादक लेबल के लोगों और एचआर विभाग के एक अधिकारी से लेकर रिपोर्टरों तक को कोरोना होने की खबर है।

नवभारत में मुम्बई और नई मुम्बई के कार्यालय में 11 से ज्यादा लोगों को कोरोना होने की खबर है। इसके बाद जिनको कोरोना होने की पुष्टि हुई है वे घर पर आराम कर रहे हैं जबकि अन्य लोगों में डर का माहौल है।

आपको बता दें कि नवभारत मुम्बई का पहला ऐसा अखबार है जिसमें इतनी ज्यादा संख्या में कोरोना के मरीज मिले हैं। यहां पर कोरोना से अब तक बचे कुछ कर्मचारियों में डर का आलम ये है कि रात एक बजे घर पहुंचकर भी गर्मी में गर्म पानी से नहा रहे हैं और लोकल ट्रेन में बैठते समय पूरी सीट पर सेनिटाइजर छिड़क रहे हैं तब बैठ रहे हैं। यही नहीं कुछ कर्मचारी तो डर के मारे छुट्टी लेकर बैठ गए हैं ।

शशिकान्त सिंह
9322411335

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन