Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

स्कूल यूनीफार्म में नाबालिग छात्रा ने थाने में पुलिस वालों को चाय पिलाया (देखें वीडियो)

देश के प्रधानमंत्री भले चाय बेच चुके हों और चाय बेचने का बार बार गर्व से जिक्र करते हों लेकिन उनके पीएम बनने के बाद भी बाकी चाय वालों की जिंदगी में अच्छे दिन नहीं आ पाए हैं. स्कूली ड्रेस में एक नाबालिग छात्रा चाय बेचने की मजबूरी के कारण थाने में पुलिस वालों को चाय पिलाने पर मजबूर है, वह भी फ्री में. बाल अधिकार जैसे कानून के होने के बावजूद खुद पुलिस वाले इसकी सरेआम धज्जियां उड़ाते हं. आजमगढ़ क्षेत्र के डीआईजी, बलिया के पुलिस अधीक्षक और गड़वार थाना के पुलिस कर्मी इसी कक्षा चार की छात्रा के हाथों दी गई चाय को चुस्कियां लेकर पीते रहे.

बलिया के गड़वार थाने का दौरा करने डीआईजी राम रतन श्रीवास्तव पहुंचे. उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ थाना गड़वार में मीटिंग की. बाहर स्कूल ड्रेस में एक नाबालिग छात्रा पुलिस वालों को घूम- घूम कर चाय पिलाताी रही. कक्षा 4 में पढ़ने वाली इस 10 वर्षीय लड़की का कहना है कि पुलिस वालों ने उसे चाय के बदले पैसे तक नहीं दिए. वो हर दिन थाने में पुलिस वालों को चाय देने आती है. घटना के बारे में डीआईजी से पूछा गया तो उनका कहना था कि चाय बेचने वाली बच्ची के पिता के खिलाफ लेबर एक्ट के तहत मुकदमा होना चाहिए पर उन पुलिस वालों के खिलाफ क्या कार्यवाई की जायेगी जो बच्ची के हाथों चाय लेकर पीते रहे, इस सवाल पर वे चुप्पी साध गए.

संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें>

https://www.youtube.com/watch?v=5hnc_pY7onU

xxx

https://www.youtube.com/watch?v=72yzXLKU4K4

बलिया से संजीव कुमार की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन