Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

‘साधना प्लस’ की परिचर्चा में बोले मंत्री सतीश महाना- ‘यूपी की आबादी कंट्रोल करने को लाई जा रही नई जनसंख्या नीति’

लखनऊ- जनसंख्या नीति पर विशेष परिचर्चा कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ताज होटल (गोमती नगर) में दिनांक 30 जुलाई 2021 दिन शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शिरकत की।

जनसंख्या नीति पर बोलते महाना ने इसे प्रदेश के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में जनसंख्या बढ़ रही है, उस पर नियंत्रण पाना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की इस नीति को जाति-धर्म के चश्मे से न देखा जाए।

कांग्रेस प्रवक्ता जीशान हैदर ने सरकार की जनसंख्या नीति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस नीति के क्रियान्वयन पर खास ध्यान देना चाहिए जिससे खासकर अल्पसंख्यक समाज में भेदभाव की भावना न आए।

कार्यक्रम में यूपी पीसीएफ के चेयरमैन आदित्य यादव और गौरव प्रकाश सिंह भी उपस्थित हुए। इन लोगों ने भी जनसंख्या नीति को जरूरी बताया और इसके क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

इस मौके पर डीसीपी वूमेन क्राइम सेल रूचिका चौधरी भी उपस्थित हुईं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नीति के प्रति महिलाओं को भी जागरूक करना होगा क्योंकि महिलाओं का सबसे ज्यादा शोषण होता है। वह आवाज नहीं उठा पाती हैं।

कार्यक्रम में ईसाई धर्मगुरु फादर प्रदीप गुनर, सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर सारांश जैन, आचार्य विजय वर्मा ज्योतिषी, वरिष्ठ शिक्षक मोनिका सिंह, वरिष्ठ पत्रकार मनीष मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार नवल कांत सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार श्रीपति त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग श्रीवास्तव व आउटलुक के यूपी हेड भरत सिंह ने भी हिस्सा लिया।

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने भी शिरकत की। सभी ने जनसंख्या नीति पर अपने-अपने विचार रखे। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने वरचुयली अपनी बात रखी।

कार्यक्रम का संचालन चैनल हेड बृजमोहन सिंह ने किया तथा ब्यूरो हेड सपना चारण और अंजली जोशी ने कार्यक्रम मे आये अतिथियों से उनकी प्रतिक्रया ली। इस अवसर पर साधना समूह के नये भक्ती चैनल ‘देवम’ के लिए सभी मेहमानों ने शुभकामनाए दीं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन