Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कम्पनी मेरी बलि चाहती है!

न्यूज़ नेशन चैनल में एक मेल से हड़कंप मचा हुआ है। रविश बिष्ट ने सभी को एक मेल भेजकर खुद से जबरन इस्तीफ़ा माँगे जाने का खुलासा किया है।

News nation में शीर्ष पदों पर बैठे कुछ लोग अधीनस्थों को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। पहले भी इसी कारण कई अच्छे लोग चैनल छोड़ गए।

ताज़ा शिकार रविश बिष्ट को बनाया गया है। डेप्युटी एडिटर पद पर कार्यरत रविश ने मेल लिखकर सारे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है।

मेल में रविश ने कहा है कि वे मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जा रहे और उन्हीं से इस्तीफ़ा भी जबरन माँगा जा रहा है।

ये पता नहीं चल पाया है कि रविश ने इस्तीफ़ा दिया या नहीं।

आप भी पढ़ें मेल-

दोस्तों,

बीते कुछ दिन बहुत बुरे रहे हैं, मुझे मेंटली टॉर्चर किया गया, मैंने मैनेजमेंट से कई बार बात करने की कोशिश की लेकिन किसी ने मेरी नहीं सुनी।

मैंने मैनेजमेंट को कई मैसेज किए ….कोई जवाब नहीं आया।

मुझे DIGITAL में भेजा गया था लेकिन वहां राजीव मिश्रा ने मेरा जीना हराम कर दिया, ना कोई आदमी दिया काम करने के लिए ना कोई सपोर्ट ..सिर्फ निशाना बनाकर दबाव बनाने की कोशिश की गई।

लगातार मेरे उपर दबाव बनाया गया। मैंने मनोज जी (EDITOR IN CHIEF) को कई मैसेज किए लेकिन मुझे बोला गया कि उनको कोई मैसेज नहीं करना है। बार-बार बोले पर भी मुझे टाइम नहीं दिया गया। मेरी मानसिक हालत बहुत खराब है। और अब मुझे RESIGN के लिए बोला गया है। HR ने बुलाकर मुझे बोला है कि आपको RESIGN करना है।

एक EMPLOYEE के साथ ऐसा बर्ताव …जिसने अपने 9 साल कंपनी को दिए

बहुत दुख होता है दोस्तों।

RajeeV mishra से उसकी टीम के लोग भी परेशान हैं लेकिन कंपनी मेरी बलि चाहती है। मेरा कसूर इतना है कि मैंने उसके साथ जो़र से बात की।

मैं आपको बताता हूं कि अगर मैं कोई भी गलत कदम उठाता हूं तो इसका जिम्मेदार DIGITAL HEAD राजीव मिश्रा होगा।

Regards,
Ravish Bisht
Deputy Editor
NEWS NATION

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन