Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

बैद्यनाथ झा ने न्‍यूज नेशन को अलविदा कहा, जी न्यूज़ से जुड़ेंगे

न्‍यूज नेशन से लोगों के जाने का सिलसिला जारी है। 2019 से न्‍यूजनेशन के एमपीसीजी चैनल में काम कर रहे बैद्यनाथ झा ने भी चैनल को अलविदा कह दिया है।

बैद्यनाथ न्‍यूज नेशन में न्‍यूज प्रोडूसर के पद पर थे। बैद्यनाथ की छवि हमेशा से एक ऑल रांउडर की रही है। उन्‍होंने रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्‍पेशल प्रोग्राम के साथ साथ न्‍यूज प्रोडूसर के तौर पर अपनी पहचान बनाई।

इससे पहले वे जनता टीवी में थे। बैद्यनाथ ने साल 2011 से 2018 तक टोटल टीवी में अपनी सेवाएं दी। यहां हरियाणा स्‍पेशल प्राइम टाइम बुलेटिन के वो प्रोडूसर थे। रियल इस्‍टेट से जुड़े एक खास कार्यक्रम में उनकी रिपोर्टिंग की काफी सराहना हुई थी। टोटल टीवी और जनता टीवी की ओपनियन पोल टीम का वो अहम हिस्‍सा रहे। राजनीति की अच्‍छी परख और समझ रखने की उनकी काबिलियत को हर चैनल में सराहा गया।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले बैद्यनाथ झा ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की। दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के खालसा कॉलेज से उन्‍होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की। साल 2009 में उन्‍होंने सबसे पहले साधना न्यूज़ के साथ काम शुरू किया। अब खबर है कि वो जी न्‍यूज में नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन