Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

डीएम के खिलाफ थाने में तहरीर देने पर ईटीवी भारत ने संवाददाता को नौकरी से निकाला

झाँसी के डीएम आन्द्रा वामसी के खिलाफ कमिश्नर को शिकायती पत्र देने और अभियोग पंजीकृत कराने के लिए एसएसपी को तहरीर देने के कारण ईटीवी भारत ने अपने संवाददाता लक्ष्मी नारायण शर्मा को निष्कासित कर दिया है.

लक्ष्मी नारायण ने एक दिन पहले एसएसपी को शिकायती पत्र देकर डीएम आन्द्रा वामसी के खिलाफ उनकी एक तस्वीर वायरल कराने का आरोप लगाया था, जिसमें एक महिला पीछे बाइक पर साथ मे बैठी है.

सांसद अनुराग शर्मा की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डीएम ने सबके सामने इस तस्वीर की चर्चा की थी और उससे पहले विधायक रवि शर्मा को भी वे यह तस्वीर दिखाकर इस पर चर्चा कर चुके हैं.

लक्ष्मी नारायण का कहना है कि खबरों से खुन्नस के कारण डीएम ने उनकी यह तस्वीर गलत आशय से वायरल कर निजता का उल्लंघन किया.

हालांकि इस तहरीर पर अभी तक अभियोग पंजीकृत नहीं किया गया है. दूसरी ओर ईटीवी प्रबंधन ने डीएम के खिलाफ शिकायती पत्र दिए जाने से नाराज होकर लक्ष्मी नारायण को निष्कासित कर दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन