Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज़ इंडिया का फर्स्ट लुक लॉन्च

नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ इंडिया ने काशी से केदारनाथ तक शानदार अंदाज में कवरेज की है। काशी में पीएम मोदी के दौरे के वक्त न्यूज़ इंडिया के एडिटर इन चीफ़ सरफ़राज़ सैफ़ी ने खुद मोर्चा सम्भाला। इस दौरान स्क्रीन पर कई स्पेशल शो भी नज़र आए। न्यूज़ इंडिया की टीम आक्रामक अंदाज में स्क्रीन पर उतरी है।

एडिटर इन चीफ़ सरफ़राज़ सैफ़ी काशी के बाद केदारनाथ धाम भी पहुंच गए। केदारनाथ से भोले के भक्तों की दिवाली और पीएम मोदी को लेकर लोगों में क्रेज… ये सब न्यूज़ इंडिया की स्क्रीन पर शानदार ढंग से उतारा गया। ग्राउंड ज़ीरो से कवरेज को नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ इंडिया ने अपनी ताकत बनाया है।

काशी में पीएम का दौरा हो, नौशेरा में हिन्द का शेर हो या फिर मोदी की जयकार, जय-जय केदार… न्यूज़ इंडिया का हर शो देखने लायक़ रहा। मोदी के केदारनाथ दौरे के महाकवरेज में न्यूज़ इंडिया के एडिटर पॉलिटिकल अफेयर्स रमन ममगांई भी ग्राउंड ज़ीरो पर हैं।

सरफ़राज़ सैफ़ी का कहना है कि न्यूज़ इंडिया की टीम आने वाले दिनों में दर्शकों को सीधे ग्राउंड से सच दिखलाएगी। सरफ़राज़ सैफ़ी की माने तो न्यूज़ इंडिया सही मायने में राष्ट्र की आवाज़ बनेगा और इसके लिए हर शहर, गली-मोहल्ले से सीधी तस्वीरें देश को दिखाने की पूरी कोशिश होगी।

इसके साथ ही सरफ़राज़ सैफ़ी ने बताया कि महज 3 महीने में जिस तरह से नई टीम ने स्क्रीन को सजाया है, कंटेंट की प्लानिंग की है, वो अपने आप में एक मिसाल है। इतने कम वक़्त में किसी चैनल को नए सिरे से लॉन्चिंग तक पहुंचाना एक बड़ी चुनौती रही, जिसे उन्होंने अपनी टीम के बूते अंजाम तक पहुंचाया है।

न्यूज़ इंडिया चैनल में सरफ़राज़ सैफ़ी के साथ मैनेजिंग एडिटर पशुपति शर्मा, एडिटोरियल डायरेक्टर मनीष अवस्थी, सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर सैयद उमर, एग्जीक्यूटिव एडिटर आशीष सिंह और आउटपुट हेड रंजेश शाही ने दिन रात मेहनत कर चैनल की एक अलग पहचान देने की कोशिश की है।

बताया जा रहा है कि टॉप मैनेजमेंट ने अब बड़े स्तर पर ब्रांडिंग, प्रमोशन और डिस्ट्रीब्यूशन की रणनीति बनाई है। कंटेंट से लेकर ब्रांडिंग तक जिस तरह से न्यूज़ इंडिया की टीम काम कर रही है, उससे ये चैनल जल्द ही मीडिया के टॉप चैनलों में शुमार होगा, ऐसा दावा किया जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन