Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लॉन्च किया नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ इंडिया

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ इंडिया की शानदार लॉन्चिंग की। इस दौरान केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के राज्यमंत्री डॉ. लोगनाथन मुरुगन, और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी फिल्म सिटी में न्यूज़ इंडिया के दफ़्तर में मौजूद रहे। ओमेगा टीवी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन बी.एस. तोमर ने तीनों मंत्रियों का स्वागत किया और ये भरोसा दिलाया कि न्यूज़ इंडिया राष्ट्र की आवाज़ बनेगा।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने न्यूज़ इंडिया के एडिटर इन चीफ सरफराज सैफी से खास बातचीत में कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के तौर पर मीडिया पर बड़ी जिम्मेदारी है। भारत ऐसा देश है, जहां युवाओं की बड़ी आबादी है। जो देश को बढ़ाने में अपना सहयोग कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि न्यूज इंडिया चैनल युवाओं की आवाज को प्रमुखता से उठाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि न्यूज़ इंडिया चैनल समाज की उन सभी समस्याओं को उजागर करेगा, जिससे बाकी चैनल चूक रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने न्यूज इंडिया का थीम सॉन्ग ‘जन-जन में राष्ट्रवाद हो’ लॉन्च किया। अर्जुन राम मेघवाल ने चैनल के थीम सॉन्ग की तारीफ की। थीम सॉन्ग में जिस तरह से पूरे देश की बात की गई है, वो देश के नवनिर्माण में सहायक सिद्ध होगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने न्यूज़ इंडिया को बधाई देते हुए निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्यमंत्री एल. मुरुगन ने आज न्यूज़ इंडिया की वेबसाइट को लॉन्च किया। एल. मुरुगन ने न्यूज़ इंडिया की पूरी टीम को बधाई भी दी। एल. मुरुगन ने कहा कि न्यूज़ इंडिया की वेबसाइट पर खबरों की रेंज चौंकाती है। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषियों के लिए न्यूज़ इंडिया की वेबसाइट हवा के ताजे झरोखे की तरह है, जो समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए भरपूर जानकारियां दे रहा है।

फिल्म सिटी से लॉन्च चैनल न्यूज़ इंडिया के एडिटर इन चीफ़ सरफ़राज़ सैफ़ी ने बताया कि महज 100 दिनों में शून्य से यहां तक का सफ़र काफी चुनौतीपूर्ण था लेकिन न्यूज़ इंडिया की युवा प्रोफेशनल टीम ने इसे मुमकिन किया। उन्होंने कहा कि चैनल राष्ट्र से जुड़े मुद्दों को उठाएगा और गांव से लेकर शहर तक राष्ट्र की आवाज़ बनेगा। न्यूज़ इंडिया के एडिटोरियल डायरेक्टर मनीष अवस्थी ने कहा कि निष्पक्ष चैनल के तौर न्यूज़ इंडिया की एक मुकम्मल पहचान बनेगी।

न्यूज़ इंडिया के मैनेजिंग एडिटर पशुपति शर्मा की माने तो इतने कम वक्त में किसी चैनल की लॉन्चिंग मेहनती और प्रतिबद्ध प्रोफेशनल टीम के बूते ही मुमकिन है।

न्यूज़ इंडिया ने शानदार लॉन्चिंग के साथ पहले दिन ही ऑपरेशन अंगूठा के साथ खलबली मचा दी है। पहले दिन ही स्क्रीन पर इंडिया का सवाल में मनीष अवस्थी ने नितिन गडकरी का बेबाक इंटरव्यू किया। शाम 7 बजे इंडिया का मुक़दमा, रात 8 बजे हम इंडिया के लोग और रात 9 बजे राष्ट्र की आवाज़ के साथ सुपर प्राइम टाइम के सभी शो भी बेहद जानदार बने हैं।

सरफ़राज़ सैफ़ी रात 9 बजे हर दिन राष्ट्र की आवाज़ विद सरफ़राज़ शो करेंगे और उम्मीद यही है कि चैनल अपने तेवरों से जल्द ही मुकम्मल पहचान बनाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन