Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भास्कर डिजिटल से अजीत सिंह का इस्तीफा

भोपाल- दैनिक भास्कर डिजिटल से बड़ा विकेट गिरा है। खबर है कि यहां डेप्यूटी न्यूज एडिटर अजीत सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। वे दो सालों से यहां पर थे। उसके पहले वे भास्कर जबलपुर, जागरण और बिजनेस भास्कर में लंबे समय तक प्रिंट में थे।

अजीत सिंह बिजनेस भास्कर की लांचिंग के पहले दिन से लेकर इसके अंतिम दिन यानी बंद होने तक वहां पर रहे। वहां पर वे करेस्पांडेंट, सीनियर करेस्पांडेंट, स्पेशल करेस्पांडेंट रहे। कहा जा रहा है कि भास्कर डिजिटल की अंदरूनी राजनीति से आजिज आकर अजीत सिंह ने राम राम कह दिया। उनकी अंतिम तारीख 18 मार्च है।

अजीत सिंह को बिजनेस में भाषाई मीडिया में अच्छी पकड़ है। उनकी कई स्टोरी अंग्रेजी अखबारों में भी ट्रांसलेट होकर पब्लिश हुईं। यहां तक कि जब वे 2017 से 2020 मार्च तक अर्थलाभ में थे, तब डीएसपी म्यूचुअल फँड की ब्रेकिंग स्टोरी को प्रमुख बिजनेस अखबारों ने अर्थलाभ की क्रेडिट से प्रकाशित किया था।

अजीत सिंह ने अर्थलाभ में दो साल काम किया। हिंदी की पहली फाइनेंशियल न्यूज वेबसाइट को उन्होंने कुछ साथियों के साथ मिलकर लांच किया था। खबर है कि वे फिर से इसी वेबसाइट में जा रहे हैं। यह वेबसाइट कार्पोरेट, म्यूचुअल फंड, बीमा, मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर फोकस करती है।

भास्कर में रहते हुए अजीत सिंह ने कई अच्छी खबरें प्रकाशित कीं, जिन्हें अंग्रेजी अखबारों ने काफी देर बाद पब्लिश की। हालांकि भास्कर डिजिटल से 6 महीने में 15 से ज्यादा लोग राम राम कह चुके हैं क्योंकि अंदरूनी राजनीति से यहां कोई अच्छा पत्रकार टिक नहीं पाता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन