Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नम्बर एक होने की ख़ुशी में टीवी9 की तरफ से होटल ताज पैलेस में पार्टी, देखें तस्वीरें

शंभूनाथ शुक्ला-

शिखर तक पहुँचने का संघर्ष… कितनी ख़ुशी होती है, जब हम अपने किसी मित्र को सफलता के शिखर पर देखते हैं। और मित्र भी कोई और नहीं जब वह Hemant Sharma हो। हेमंत जहां भी जाते हैं, सफलता वहाँ पहुँचती ही है क्योंकि वे नंबर वन के लिए ही बने हैं।

पिछले 22 साल से TV न्यूज़ चैनलों की दुनिया में शिखर पर छाये आज तक को पछाड़ कर TV9 भारतवर्ष हिंदी न्यूज़ चैनल में अब नम्बर वन की कुर्सी पर बैठ गया है। ‘बार्क’ ने इसकी पुष्टि भी कर दी है।

पहले पाँवदान पर पहुँचने की ख़ुशी में बीते दिनों नई दिल्ली स्थित होटल ताज पैलेस के दरबार हाल में एक भव्य समारोह हुआ। इसमें कंपनी के सीईओ बरुन दास और वाइस चेयरपर्सन ने इस सफलता का ताज़ हेमंत शर्मा के सिर पर रखा ही चेयरपर्सन ने भी हैदराबाद से भेजे अपने लिखित संदेश में हेमंत शर्मा को TV9 को नम्बर वन बनाने का श्रेय दिया। हेमंत शर्मा ने सफलता का कीर्तिमान बनाने का श्रेय अपने करोड़ों दर्शकों को दिया।

इस समारोह में कला जगत की दिग्गज हस्ती पद्म विभूषण उस्ताद अमजद अली खान ने अपने सरोद वादन से गांधी जी के प्रिय भजन ‘वैष्णो जन तो तेने कहिये, जो पीर पराई जाने रे!’ की अद्भुत प्रस्तुति दी। उनके वादन को सुनने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित थे। उन्हें सुनने के बाद रक्षा मंत्री अपनी सीट से उठ कर उस्ताद अमजद अली ख़ान के पास गए और इस अद्भुत प्रस्तुति के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

इस समारोह में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, एसपी सिंह बघेल, पूर्व मंत्री प्रकाश जावेडकर, रविशंकर प्रसाद,, महेश शर्मा भी पहुँचे थे। भाजपा सांसद मनोज तिवारी, तेजस्वी सूर्या भी थे। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में रिकार्ड मतों से जीते नोएडा के विधायक पंकज सिंह और उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. राम गोपाल यादव भी थे। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आए हुए थे।

लेकिन मनीष सिसोदिया अचानक उस्ताद अमज़द अली ख़ाँ की प्रस्तुति के बीच में ही उठ कर निकल गए। जबकि रक्षा मंत्री कला को सम्मान देने के लिए अपनी सीट से उठ कर ख़ाँ साहब को धन्यवाद देने गए। मनीष जी को भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त कलाकार की प्रस्तुति के बीच में नहीं उठना था। और वह भी तब जब ख़ाँ साहब महात्मा गांधी के प्रिय भजन को प्रस्तुत कर रहे हों।

देखें कुछ तस्वीरें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन