Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार दीपक तिवारी ने सपत्नीक देहदान का संकल्प लिया!

डा. राकेश पाठक-

हमारे अनन्य मित्र और देश के सुप्रतिष्ठित पत्रकार दीपक तिवारी Deepak Tiwari और उनकी धर्मपत्नी स्वाति तिवारी जी Swati Tiwari ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया है। उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर इसकी घोषणा की है।

दीपक जी माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति रहे हैं। ‘द वीक’ जैसी प्रतिष्ठित पत्रिका के स्टेट हेड रहे हैं।

आजकल वे खोजी पत्रकारों के दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट नेटवर्क(GIJN) के भारत स्थित संपादक हैं।

दीपक भाई और आदरणीया भाभीश्री दीर्घायु हों, शतायु हों। आपका संकल्प हम सब को भी प्रेरणा देगा ऐसा विश्वास है।

दीपक जी ने जो लिखा है वह भी पढ़िए….

अब उत्तरायण। जब आधे से ज्यादा जीवन निकल चुका हो तब नये संकल्प नहीं लेना चाहिए। यह पुराने संकल्पों को दोहराने और पूर्ण करने का समय है, ऐसा मेरा मानना है।

ऐसा ही एक पुराना संकल्प मैंने और मेरी सहधर्मिणी स्वाति ने कुछ वर्षों पहले किया था। आज उस संकल्प को हम यहां सार्वजनिक कर रहे हैं।

हम दोनों ने तय किया है कि अपनी मृत्यु उपरांत यह शरीर किसी मेडिकल कॉलेज को दान करेंगे। मरणोपरांत यह नश्वर शरीर मेडिकल की पढ़ाई करने वालों या अन्य किसी मरीज़ के काम आए इस भावना के साथ।

इसके अतिरिक्त पिछले दिनों भोपाल में आशुतोष भगवान शिव के एक छोटे से मंदिर की स्थापना का संकल्प भी पूर्ण हुआ।

आप मित्रों और शुभचिंतकों का स्नेह इसी तरह आगे भी मिलता रहे, इस कामना के साथ …

“होइहि सोइ जो राम रचि राखा”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन