Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

फिल्म और क्रिकेट के हमारे रोल मॉडल्स में दारु शराब गुटखा पोर्न सट्टा का प्रचार प्रसार करने की होड़ मची!

रजत अमरनाथ-

“MY LIFE, MY PRIDE” बता कर फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट “BLENDERS PRIDE”(यह एक शराब का ब्रांड है) बेच रही हैं, तो सिगरेट हानिकारक है पर ज्ञान बांटने वाले नए नवेले “भारत कुमार” यानी फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार “जुबा केसरी”(यह एक गुटके का ब्रांड है) फिल्म अभिनेता अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ बोल रहे हैं।

यह तीनों ही क्यों, रणवीर सिंह और अमिताभ बच्चन भी बाप बेटा बनकर कमला पसंद पान मसाला बेच रहे हैं। 2011 का क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी लोगों को विंजो पर खेल खेलने के लिए बोल रहे हैं, साथ में बता रहे हैं कि इसमें वित्तीय जोखिम है। मतलब साफ है कि आइए सट्टा पर पैसा लगाइए।

पूर्व क्रिकेटर और अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भी पीछे नहीं है। वह भी लोगों को वित्तीय जोखिम के साथ रमी सर्किल पर रमी खेलने की सलाह दे रहे हैं तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने साथी अश्विन केएल राहुल और दूसरे क्रिकेटर के साथ dream11 पर ड्रीम टीम बनाने के साथ लोगों को सट्टेबाजी के लिए उकसा रहे हैं।

यही सब क्यों, एक पोर्न स्टार को हमने बॉलीवुड में स्टार बना दिया तो वह अब फिल्म स्टार बनते ही लोगों को चॉकलेट और स्ट्रौबरी के फ्लेवर बता रही हैं।

पहले के बुजुर्ग सही कहा करते थे किसी का घर खराब करना हो तो उसकी औलाद को बिगाड़ दो और कोई देश खत्म करना हो तो उसकी संस्कृति बर्बाद कर दो। फिल्म और क्रिकेट के हमारे देश के ये रोल मॉडल अब दारु शराब गुटखा पोर्न इन्हीं सब का प्रचार प्रसार कर रहे हैं…..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन