Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सहारा समय न्यूज चैनल के सम्वाददाताओं जुबेर कुरैशी और जफर कुरैशी पर मुक़दमा दर्ज

रायसेन जिले के सहारा समय न्यूज चैनल के सम्वाददाता जुबेर कुरैशी व विदिशा जिले के सहारा समय न्यूज चैनल के सम्वाददाता जफर कुरैशी पर मुक़दमा दर्ज हुआ है। गंजबासौदा में जफर कुरेशी के बाद अब रायसेन में जुबेर कुरैशी पर प्रशासन कर सकता है बड़ी कार्रवाई।

पत्रकार जफर कुरेशी के छोटे भाई हैं जुबेर कुरैशी। भोपाल विजिलेंस की टीम ने रायसेन आकर की थी जांच पड़ताल। इसके बाद हुआ जुबेर कुरैशी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत थाना कोतवाली मैं मामला दर्ज।

रायसेन स्थित जुबेर कुरैशी की कॉलोनी में विद्युत विभाग के सरकारी सामान का किया गया उपयोग।

बड़ा सवाल ये है कि किन अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ यह पूरा खेल… क्या कुरैशी के पार्टनरों पर भी होगी कार्रवाई?

हाल ही में गंजबासौदा में बड़े भाई जफर कुरेशी के खिलाफ प्रशासन ने की थी बड़ी कार्रवाई। कुरैशी के वेयरहाउस कालोनियों पर चला था बुलडोजर। माना जा रहा है कि अब रायसेन में चलेगा बुलडोजर।

रायसेन जिला संवाददाता सहारा समय न्यूज चैनल जुबेर कुरैशी एवं विदिशा गंजबासौदा सहारा समय न्यूज चैनल सम्वाददाता जफर कुरैशी दोनों सगे भाई हैं। बडा भाई जफर कुरैशी विदिशा गंजबासौदा मे रहता है एवं छोटा भाई रायसेन जिला मुख्यालय पर रहता है। दोनो सहारा समय न्यूज चैनल के सम्वाददाता हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन