Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अनंत विश्वकर्मा ने IBC24 को कहा अलविदा, नए खुल रहे चैनल की संभालेंगे कमान

अपने काम की रफ्तार और क्रिएटिविटी के लिए जाने जाने वाले अनंत विश्वकर्मा ने IBC24 न्यूज चैनल से इस्तीफा दे दिया है। वो पिछले साल मार्च में संस्थान से सीनियर प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े थे।

एक साल के कार्यकाल में ही उन्होंने यहां खुद को साबित किया। यहां कई न्यूज प्रोग्राम बनाए। चैनल में बंद हो चुके क्राइम शो को अनंत ने ही फिर से शुरू कराया और रफ्तार दी।

बेहतरीन स्क्रिप्टिंग और वॉइस ओवर के लिए जाने जाने वाले अनंत पिछले 12 साल से भी अधिक समय ये मीडिया में कार्यरत हैं।

करियर की शुरुआत 2008 में Live India न्यूज चैनल से की। इसके बाद CNEB, India News, News 18, News Nation में महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

बीच में भोपाल का रुख किया, जहां वो बंसल न्यूज, स्वराज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर में भी अहम पदों पर रहे। जिसके बाद रायपुर से संचालित IBC 24 चैनल से जुड़े।

अब एक बार वो फिर भोपाल का रुख कर रहे हैं। यहां वो नए शुरू हो रहे न्यूज चैनल की ज़िम्मेदारी संभालेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन