Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘फोकस टीवी’ समेत ग्रुप के पांच चैनलों के लाइसेंस रद्द, ‘सीएनएन-आईबीएन’ का नया नाम हुआ ‘सीएनन न्यूज18’

फोकस टीवी का लाइसेंस रद्द हो गया है. मतंग सिंह वाली मीडिया कंपनी पाजिटिव मीडिया के कुल पांच चैनल लाइसेंस रद्द के जद में आए हैं. फोकस न्यूज, फोकस हरियाणा, फोकस बांग्ला और फोकस ओडिशा सहित पांच चैनलों का संचालन करने वाली पाजिटिव मीडिया कंपनी ने लाइसेंस रद्द किए जाने के खिलाफ टीडी सैट (दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय ट्रिब्यूनल) में अपील किया है और सूचना व प्रसारण मंत्रालय के निर्णय को चैलेंज किया है. लाइसेंस रद्द होने से इन सभी पांच चैनलों का प्रसारण बंद है. असल में लाइसेंस रद्द इसलिए किया गयाय क्योंकि गृह मंत्रालय ने ब्रॉडकास्टर की सुरक्षा मंजूरी वापस ले ली थी. इसके बाद सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने उसके टीवी चैनलों के लाइसेंस को रद्द कर दिया. पिछले साल कंपनी ने अपने दो चैनल फोकस एनई और फोकस हाईफाई को खुद ही बंद कर दिया था. अब पांच चैनल सरकार ने बंद करा दिए.

उधर, अब सीएनएन-आईबीएन नए नाम से जाना जाएगा. इसका नया नाम सीएनएन न्यूज18 कर दिया गया है. नेटवर्क18 के मुताबिक उसने अपने अंग्रेजी न्यूज चैनल सीएनएन-आईबीएन का सिर्फ नाम ही नहीं बल्कि लोगो भी बदल दिया है. चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म आईबीएनलाइव डाट काम को बदलकर अब न्यूज18 डाट काम किया जा रहा है. चैनल कमेंटेटर्स का एक पैनल भी ला रहा है, जिसमें वीर संघवी, स्वप्नदास गुप्ता, अयाज मेमन और अजय बोस आदि शामिल होंगे. यह बदलाव टीवी18 द्वारा सीएनएन के साथ अपने ब्रैंड लाइसेंसिंग समझौते को विस्तार देने के बाद किया जा रहा है. 31 जनवरी को दोनों पार्टनरों ने अपने 10 साल के गठबंधन के अंत की घोषणा की थी.  इसके बाद सीएनएन जी मीडिया कॉरपोरेशन के आगामी अंग्रेजी न्यूज चैनल के लिए साझेदारी करने की संभावनाएं तलाश रहा था. लेकिन दोनों पक्षों के बीच बातचीत असफल हो गई और इसके बाद सीएनएन का गठबंधन टीवी18 के साथ फिर से हो गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन