Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

कारोबारी से रंगदारी मांगने पर चैनल मालिक अरूप चटर्जी गिरफ्तार, देखें तस्वीर

धनबाद: धनबाद के कारोबारी से रंगदारी मांगने और साज़िश रचने के आरोप में न्यूज़ 11 चैनल के मालिक अरूप चटर्जी को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धनबाद पुलिस की विशेष टीम ने रांची स्थित चांदनी चौक के आवास में धावा बोलकर अरूप चटर्जी को धर दबोचा है।

आरोप है कि न्यूज़ 11 चैनल का धौंस दिखाकर अरूप धनबाद के व्यापारियों से लगातार रंगदारी के तौर पर पैसों की डिमांड कर रहा था।

बताया जाता है कि भयादोहन के इरादे से अरूप चटर्जी ने अपने चैनल का हवाला देते हुए धनबाद के कारोबारियों से मोटी रकम की मांग की थी। कारोबारी ने पूरे मामले की शिकायत धनबाद पुलिस से की थी। बताया जाता है कि एसएसपी संजीव कुमार के निर्देश पर डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में तेज तर्रार अफसरों की टीम गठित की गई। टीम ने रांची जाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस बारे में स्थानीय अख़बारों में खबरें भी छपी हैं-

इसके आगे की कथा पढ़िए देखिए-

न्यूज11 चैनल का मालिक अरुप चटर्जी जेल जाते-जाते विक्ट्री साइन बना गया, देखें तस्वीरें, वीडियो और कंप्लेन की पूरी कॉपी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sandeep

    July 17, 2022 at 11:47 am

    अरे ये तो वही अरूप चटर्जी है जो 1996 में jharkhand की लड़की को कोलकाता में बेच दिया था ऐसी ही चर्चाएं थी लगभग 2008 से 2015 तक ।और अभी ये । और भी कितने कारनामे किए होंगे ।
    क्या इन सभी के लिए कानून में कोई एक्ट nhi hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन